फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hariprasad from Singapore enthralled the audience with his bandish from the Mewati Gharana

Varanasi News: सिंगापुर के हरिप्रसाद ने मेवाती घराने की बंदिश से किया विभोर

Wed, 08 Apr 2026 02:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Hariprasad from Singapore enthralled the audience with his bandish from the Mewati Gharana
कला प्रकाश की ओर से सांगीतिक शृंखला के क्रम में चिदानंद रूपः शिवोऽहम् शिवोऽहम् के तहत मंगलवार को भेलूपुर स्थित एक होटल में सिंगापुर से आए मेवाती घराने के गायक हरिप्रसाद नौट ने अपने घराने की बंदिशों से परिचित कराया। पद्म विभूषण पं. जसराज के शिष्य हरि प्रसाद ने राग शुद्ध कल्याण में विलंबित एक ताल में बोल-लागी पपीहरा... और तीनताल में पियरवा मोरा रे... पेश किया। राग जोग में तीनताल मध्यलय की बंदिश के बोल थे- हनुमान लला मेरे प्यारे...। द्रुत तीनताल में तराना पेश किया। तबले पर पंकज राय, सारंगी पर अंकित मिश्र व हारमोनियम पर हर्षित उपाध्याय ने संगत की। स्वागत अरविंद अग्रवाल, अनिल नागर और पं. रविंद्र नारायण गोस्वामी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अशोक कपूर और संचालन डॉ. आशीष जायसवाल ने किया। इस मौके पर उस्ताद अकरम खान, पं धर्मनाथ मिश्र, हेमांग अग्रवाल, अभिजित अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed