फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   hari om make world record for longest marathon drawing caricature

हरिओम का अभियान, पार किया विश्व कीर्तिमान, 77 घंटे का नया रिकॉर्ड

Sun, 12 Nov 2017 10:37 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 12 Nov 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
hari om make world record for longest marathon drawing caricature
कैरिकेचर बनाता हरिओम - फोटो : अमर उजाला
हौसलों के आगे पहाड़ से लक्ष्य भी बौने साबित हो जाते हैं। शनिवार को हरिओम कुमार सिंह ने इस बात को सच कर दिखाया। कामयाबी के आसमान में हरिओम के हौसले की उड़ान विश्व कीर्तिमान पार कर गई।
विज्ञापन

 

कनाडा के रोनाल्ड फ्रांसिस हैबरलिंग के 61 घंटे 55 मिनट के लांगेस्ट मैराथन ड्राइंग कैरिकेचर बनाने के विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए शनिवार की रात दस बजकर एक मिनट 16 सेकेंड पर 77 घंटे एक मिनट 16 सेकेंड का नया रिकॉर्ड बना डाला।  

विज्ञापन

 

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए हरिओम की इस शानदार कामयाबी ने समूची काशी को गौरवान्वित कर दिया है।गाजीपुर के मूल निवासी हरिओम कुमार सिंह ने कनाडा के रोनाल्ड फ्रांसिस हैबरलिंग के 61 घंटे 55 मिनट के लांगेस्ट मैराथन ड्राइंग कैरिकेचर बनाने के रिकॉर्ड को शनिवार की सुबह ही पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने जैसे ही यह उपलब्धि हासिल की क्वींस इंटर कॉलेज का सभागार हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। इसके बाद भी हरिओम के हाथ रुके नहीं और कामयाबी की नई गाथा रचते रहे।

 

रात आठ बजे तक लगातार कैरिकेचर बनाने का हरिओम का अभियान जारी था।क्वींस इंटर कॉलेज सभागार में हरिओम ने आठ नवंबर की शाम पांच बजे से अपने विश्व रिकॉर्ड अभियान की शुरुआत की थी।
 

उनके विश्व कीर्तिमान पार करने की खुशी उनके माता-पिता और परिवारवालों के साथ काशीवासियों ने हर-हर महादेव के जयघोष से मनाई। नाच-गाकर जश्न मनाया। हरिओम का हौसला बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में लोग क्वींस कालेज में जुटे रहे।

48 घंटे में पांच सौ से अधिक कैरिकेचर

hari om make world record for longest marathon drawing caricature
हरिओम कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला
हरिओम ने अपने अभियान के शुरुआती 48 घंटे में पांच सौ से अधिक लोगों के कैरिकेचर बनाए हैं। इनका ब्यौरा गिनीज बुक को भेजा जा चुका है। उसके बाद बनाए गए कैरिकेचर का भी ब्यौरा तैयार किया जा रहा है।

गिनीज बुक के नियमानुसार एक घंटे में पांच मिनट का ब्रेक लिया जा सकता है। हरिओम के पिता रमेश सिंह भी कॉलेज में डटे हुए हैं। अभियान की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जा रही है। अभियान में जुटे हरिओम को पेय पदार्थ के तौर पर जूस दिया जा रहा है। प

हले दो दिनों में उन्होंने करीब 113 मिनट का ब्रेक लिया। इसमें सबसे लंबा ब्रेक आधे घंटे का आठ नवंबर की रात 9:20 पर उन्होंने लिया था। हरिओम के लांगेस्ट मैराथन ड्राइंग कैरिकेचर की निगरानी के लिए जिले के 62 प्रशासनिक और शैक्षिक अधिकारियों की टीम लगाई गई है।

दो-दो अधिकारियों की चार-चार घंटे की शिफ्ट वार ड्यूटी यहां लगाई गई है। प्रशासनिक टीम की ओर से हरिओम के विश्व रिकॉर्ड अभियान का पूरा ब्यौरा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed