फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hanumat power of Rama worship in court

हनुमत दरबार में राम की शक्ति पूजा

Fri, 10 Apr 2015 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Fri, 10 Apr 2015 02:31 AM IST
विज्ञापन
Hanumat power of Rama worship in court
संकट मोचन संगीत समारोह के इतिहास में गुरुवार की रात पहली बार लीक तोड़कर महाकवि निराला की कविता को नृत्य नाटिका के भावों में संजोकर मिसाल कायम की गई। राम की शक्ति पूजा को संगीत के साथ अभिनय से संवारा रूपवाणी के कलाकारों ने। नृत्यमय आराधना की राम-रावण युद्ध से हुई शुरुआत शक्ति और सत्य के मिलन के निष्कर्ष पर पहुंची तो जयकारे लगने लगे।
विज्ञापन


पखावज पर भवानी शंकर ने तालनाद से सबको झकझोर दिया तो अजय चक्रवर्ती की रेशमी गायकी ने लोगों के मन को मोह लिया। आधी रात के बाद विश्वमोहन भट्ट ने मोहन वीणा के तार छेड़े।  शुरुआत हुई रूपवाणी के कलाकारों की नृत्यनाटिका राम की शक्ति पूजा से। गायन, वादन और नृत्य के इस स्थापित मंच पर नाट्य मंचन का अलग अनुभवन दर्शकों के चेहरे पर साफ दिख रहा था।
विज्ञापन


राम की सेना में फैली निराशा और खिन्नता से मायूस राम ने दुर्गा को रावण की ओर से लड़ते देख लिया। इस स्थिति ने अपनी प्रिया सीता की याद राम के दुख को और घना बना दिया। अब तक उन्होंने ताड़का, सुबाहू, मारीच, खर-दूषन का वध कर दिया है लेकिन प्रेम-पराक्रम की याद से भी राम का दुख कम नहीं हुआ अंतत: उन्होंने देवी की आराधना की। राम के रूप में स्वाति, सीता बनीं अंजना और दुर्गा का स्वरूप नंदिनी ने धारण किया। व्योमेश शुक्ल निर्देशित इस नृत्य नाटिका में संगीत जेपी शर्मा ने दिया जबकि गायन आशीष मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूप सज्जा डॉ, शकुंतला शकुंतला शुक्ला ने की। इनके बाद गायक रतन मोहन शर्मा मंच पर आए। उन्होंने राग विहाग की अवतारणा की। तबले पर राम कुमार मिश्र और हारमोनियम पर दिनकर शर्मा ने उनका साथ दिया। इनके बाद उस्ताद अल्ला रक्खा के पुत्र फजल कुरैशी और पं. भवानी शंकर की युगलबंदी यादगार बन गई। हारमोनियम पर लहरा दिया पं. धर्मनाथ मिश्र ने। फिर बारी आई अजय चक्रवर्ती की। उन्होंने राग काफी खयाल ‘मोरे मन में बसो राम अभिराम..’ सुनाया। तबले पर संगत की कुमार बोस ने। तानपूरे पर ब्रजेंदर चक्रवर्ती और हारमोनियम पर धर्मनाथ थे। संचालन हरिराम द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed