फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hansraj Raghuwanshi presentation at Shri Ram Shivotsav Markandeya Mahadev Mahotsav in varanasi

Varanasi: मार्कंडेय महादेव महोत्सव का आज शंखध्वनि से होगा श्रीगणेश, हंसराज रघुवंशी बिखेरेंगे सुरों का जादू

Sat, 10 Feb 2024 02:06 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 10 Feb 2024 02:06 PM IST
सार

श्रीराम शिवोत्सव मार्कंडेय महादेव महोत्सव का शंखध्वनि से श्रीगणेश होगा। महोत्सव के मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह होंगे। महोत्सव के पहले दिन आकर्षण का केंद्र हंसराज रघुवंशी होंगे।

विज्ञापन
Hansraj Raghuwanshi presentation at Shri Ram Shivotsav Markandeya Mahadev Mahotsav in varanasi
Hansraj Raghuwanshi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीराम शिवोत्सव मार्कंडेय महादेव महोत्सव का शनिवार की शाम शंखध्वनि से श्रीगणेश होगा। पहले दिन के आकर्षण का केंद्र हंसराज रघुवंशी होंगे। प्रथम दिवस की अंतिम प्रस्तुति के रूप में ख्यातिलब्ध गायक हंसराज रघुवंशी अपने भजनों से तीर्थ क्षेत्र में शिव महिमा की अनंत उर्जा को प्रवाहित करेंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कैथी में आयोजित होने वाले श्री मार्कंडेय महादेव महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण व रामजनम योगी के शंखध्वनि के साथ होगा। इसके बाद डॉ. रंजना उपाध्याय का कथक, राघवेंद्र शर्मा का गायन होगा। इसके बाद हंसराज रघुवंशी की प्रस्तुति होगी।
विज्ञापन


महोत्सव के मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह होंगे। महोत्सव के दूसरे दिन की शुरुआत सुगम सिंह शेखावत के नृत्य से होगी। इसके बाद फौजदार सिंह का आल्हा गायन और मुख्य आकर्षण का केंद्र प्रख्यात गायिका मैथिली ठाकुर होंगी। महोत्सव की आखिरी निशा यानी सोमवार को अराधना सिंह और मनोहर सिंह का गायन होगा। अंतिम प्रस्तुति अनूप जलोटा के भजनों की होगी। भोजपुरी अभिनेता व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ भी महोत्सव में शामिल होंगे। इस दौरान डॉ. सुभाष चंद्र यादव, रामप्रकाश दुबे, अखंड सिंह, उमेश दत्त पाठक, श्रीनिकेतन मिश्र मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed