{"_id":"5dd3021a8ebc3e5482770022","slug":"hani-varanasi-news-vns4951170168","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से रंगदारी मांगने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर हनी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी से रंगदारी मांगने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर हनी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। व्यापारी से पांच लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर अभिषेक सिंह उर्फ हनी को सोमवार को पुलिस ने पांडेयपुर से गिरफ्तार किया। अंतर जनपदीय गैंग के सरगना हनी के पास से पुलिस ने दो मोबाइल बरामद किए। हालांकि, प्रकरण में पुलिस को हनी के दोस्त विवेक सिंह उर्फ कट्टा की तलाश है। 50 हजार के इनामी बदमाश रहे हनी के पर वाराणसी और गाजीपुर में गंभीर आपराधिक मामलों में 23 मुकदमे दर्ज हैं।
कैंट पुलिस के अनुसार पंजाब की जेल में बंद झुन्ना और हनी दोस्त हैं। दोनों कई वारदात में सहयोगी रहे हैं। रविवार को झुन्ना पंडित के कहने पर रविवार को पांडेयपुर स्थित व्यापारी अरविंद सिंह की दुकान पर हनी और विवेक पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने गए थे। रुपये न देने पर अरविंद को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
इंस्पेक्टर कैंट अश्वनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि रंगदारी मांगे जाने की शिकायत मिलने पर खजुरी पांडेयपुर निवासी हनी की तलाश शुरू की गई। उसके पांडेयपुर में होने की सूचना मिली तो उसे गिरफ्तार किया गया। विवेक की तलाश में पुलिस की दो टीम लगाई गई हैं। पूछताछ में हनी ने बताया कि वह वरुणा पार क्षेत्र के कई व्यापारियों से रंगदारी वसूलता रहा है। इसी क्रम में अरविंद से भी उसने पांच लाख की रंगदारी मांगी थी।