{"_id":"5d4fed218ebc3e6c9568f06e","slug":"hangama-after-bjp-mla-says-to-bjp-workers-congress-agent-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री के सामने विधायक ने भाजपा कार्यकर्ता को बताया कांग्रेस का एजेंट, आपस में भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री के सामने विधायक ने भाजपा कार्यकर्ता को बताया कांग्रेस का एजेंट, आपस में भिड़े
Sun, 11 Aug 2019 03:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 11 Aug 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
आपस में भिड़े भाजपा कार्यकर्ता और विधायक।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं और भाजपा विधायक के बीच जमकर तीखी नोंक-झोक हो गई। इसके बाद जमकर हंगामा हो गया। इस दौरान वहां पर कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद थे।
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने रविवार को वाराणसी के तेलियाबाग प्राथमिक स्कूल में पौधारोपण किया। इस दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता ने खस्ताहाल सड़क देखने का आग्रह किया। उसी दौरान वहीं पर उत्तरी भाजपा विधायक रविंद्र जायसवाल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विधायक ने उस व्यक्ति को मंत्री के सामने ही कांग्रेस का एजेंट बता दिया। इस बात से नाराज भाजपा कार्यकर्ता ने जमकर हंगामा किया।