फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Handicraftsmen of Kashi made wooden model of Chandrayaan-3 Will meet the Prime Minister, Chief Minister

Varanasi: काशी में लकड़ी से बना चंद्रयान-3 का अद्भुत मॉडल, पीएम-सीएम और इसरो के चीफ को करेंगे गिफ्ट

Thu, 31 Aug 2023 08:33 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 31 Aug 2023 08:33 AM IST
सार

लकड़ी खिलौना उद्योग के शिल्पी और व्यवसायी बिहारी लाल अग्रवाल ने बताया कि चंद्रयान-3 के मॉडल में विक्रम लैंडर का मॉडल बनाया है। काशी की प्राचीन काष्ठकला उद्योग से जुड़े शिल्पिओं ने इसे लकड़ी पर बहुत ही खूबसूरती से उकेरा है।

विज्ञापन
Handicraftsmen of Kashi made wooden model of Chandrayaan-3  Will meet the Prime Minister, Chief Minister
काशी में बना लकड़ी के चंद्रयान-3 का अद्भुत मॉडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी के जीआई उत्पाद में शामिल लकड़ी के खिलौने बनाने वाले हस्तशिल्पियों ने चंद्रयान-3 का मॉडल तैयार किया है। लकड़ी के इस मॉडल को हस्तशिल्पी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और इसरो के चेयरमैन को भेंट करेंगे। सिंगापुर समेत देश के कई महानगरों से हस्तशिल्पियों को इसके ऑर्डर भी मिलने लगे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2023: भाइयों की कलाई पर सजा बहना का प्यार, आज इतने बजे तक ही है शुभ मुहूर्त

विज्ञापन


लकड़ी खिलौना उद्योग के शिल्पी और व्यवसायी बिहारी लाल अग्रवाल ने बताया कि चंद्रयान-3 के मॉडल में विक्रम लैंडर का मॉडल बनाया है। काशी की प्राचीन काष्ठकला उद्योग से जुड़े शिल्पिओं ने इसे लकड़ी पर बहुत ही खूबसूरती से उकेरा है। इसमें प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल किया गया है। लोलार्क कुंड के कारखाने में इसे रात-दिन की कड़ी मेहनत के बाद मूर्त रूप दिया गया है। खोजवां की रहने वाली हस्तशिल्पी शुभी अग्रवाल ने बताया कि चंद्रयान की सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद इसरो के वैज्ञानिकों के सम्मान में चंद्रयान-3 का मॉडल बनाया है। जिला प्रशासन के जरिये हम सभी इस मॉडल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ को सबसे पहले भेंट करना चाहते हैं। इसके अलावा इस मॉडल की मांग दक्षिण भारत, जयपुर, दिल्ली, मुंबई से भी आ रही है। सिंगापुर के कारोबारियों से भी निर्यात की बात चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed