फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Handball Trailing for first nine minutes forward Ayush scored nine goals secure victory demonstrated strength

हैंडबॉल: शुरुआती 9 मिनट तक रहे पीछे, फॉरवर्ड खिलाड़ी आयुष ने नौ गोल कर दिलाई जीत; दिखा दमखम

Sun, 19 Oct 2025 05:45 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 19 Oct 2025 05:45 AM IST
सार

Varanasi News: हैंडबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले के शुरुआती नौ मिनट तक गोरखपुर की टीम 6-4 के स्कोर से बढ़त बनाए हुए थी। जीती हुई टीम को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Handball Trailing for first nine minutes forward Ayush scored nine goals secure victory demonstrated strength
हैंडबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Handball: खेल विभाग और हैंडबॉल संघ की ओर से प्रादेशिक समन्वय हैंडबॉल प्रतियोगिता सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को संपन्न हुई। इसमें वाराणसी मंडल की जूनियर बालक टीम ने गोरखपुर मंडल को सात गोल के अंतर से हराया। मैच की शुरुआत में नौ मिनट तक पीछे रहने के बाद वाराणसी मंडल के फॉर्वर्ड खिलाड़ी आयुष ने नौ गोल कर गोरखपुर से हैंडबॉल की ट्रॉफी छीन ली।

विज्ञापन


घास के मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले के शुरुआती नौ मिनट तक गोरखपुर की टीम 6-4 के स्कोर से बढ़त बनाए हुए थी। इसके बाद वाराणसी मंडल के फॉर्वर्ड खिलाड़ी आयुष और आलोक ने गोरखपुर की डिफेंस लाइन को चकमा देकर 12 गोल किए और हाफ टाइम तक वाराणसी की हैंडबॉल टीम का स्कोर 16-12 कर दिया।

विज्ञापन

खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

दूसरे हाफ में वाराणसी की ओर से सूर्य प्रकाश, मनीष और रितिक ने गोरखपुर के मंडल की रक्षा पंक्ति को भेदते हुए गोलपोस्ट पर लगातार हमले किए और फॉर्वर्ड लाइन ने आपसी तालमेल खेलते हुए टीम को मजबूती दी। मैच समाप्त होने का संकेत देती लंबी सीटी बजने तक वाराणसी की टीम का स्कोर 29-22 हो गया और वाराणसी ने यह मैच सात गोल के अंतर से जीत लिया।

गोलकीपर विनोद कन्नौजिया ने कई बार गोरखपुर के अटैक का शानदार बचाव किया। वाराणसी की तरफ से आयुष ने नौ, आलोक यादव ने छह, सूर्य प्रकाश और मनीष ने पांच-पांच और रितिक ने चार गोल किए। वाराणसी मंडल के टीम के कोच तरुण कुमार थे। 

समापन समारोह के मुख्य अतिथि आलोक कुमार ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आरएसओ विमला सिंह, विभव सिंह, डॉ शम्स तबरेज शंपू, अभिजीत राय, कनाई चंद तालापत्रा मौजूद थे। संचालन उप क्रीड़ा अधिकारी इरशाद अहमद ने किया।

Handball Trailing for first nine minutes forward Ayush scored nine goals secure victory demonstrated strength
हैंडबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विजेता टीम में एक स्कूल के छह खिलाड़ी: प्रादेशिक हैंडबॉल की चैंपियन बनी वाराणसी मंडल की टीम में विकास इंटर काॅलेज के छह खिलाड़ी शामिल थे।

दो दिन में हुए 30 मैच : प्रादेशिक हैंडबॉल प्रतियोगिता के शुरुआती दो दिन में 18 मंडल की टीमों ने 30 मैच खेले। खेल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पहले दिन 14 और दूसरे दिन 16 मैच हुए।

नंबर गेम : 18 मंडल के खिलाड़ियों ने चार दिवसीय प्रतियोगिता में दिखाया दम

प्रादेशिक हैंडबॉल प्रतियोगिता में 18 मंडल के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें वाराणसी मंडल के खिलाड़ियों ने शुरुआती समय में दबाव के बाद भी फाइनल मुकाबला जीत मेंटल टफनेस का परिचय दिया। - विमला सिंह क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी वाराणसी मंडल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed