फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hackers created nine fake accounts of model Mamta Rai posting obscene photos and videos

Varanasi: हैकर्स ने बनाए मॉडल ममता राय के नौ फर्जी अकाउंट, पोस्ट कर रहे अश्लील फोटो-वीडियो

Thu, 19 Oct 2023 06:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 19 Oct 2023 06:32 PM IST
सार

वाराणसी नगर निगम की पूर्व ब्रांड एंबेसडर और मॉडल ममता राय के फेसबुक पेज और अकाउंट को हैक कर नौ फर्जी आईडी बनाई गई। उन आईडी से अश्लील फोटो और वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Hackers created nine fake accounts of model Mamta Rai posting obscene photos and videos
मॉडल ममत राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी नगर निगम की पूर्व ब्रांड एंबेसडर और मॉडल ममता राय के फेसबुक पेज और अकाउंट को हैक कर नौ फर्जी आईडी बनाई गई। उन आईडी से अश्लील फोटो और वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं। इसे लेकर ममता राय की तहरीर पर भेलूपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


तुलसीपुर क्षेत्र की रघुनाथनगर कॉलोनी में रहने वाली ममता राय ने पुलिस को बताया कि वह एक्ट्रेस और मॉडल हैं। फेसबुक पर उनके 1.3 मिलियन फॉलोअर हैं। इसके साथ ही उनके फेसबुक पेज के पांच लाख 50 हजार फॉलोअर हैं। उनका अकाउंट हैक कर हैकर्स ने उनके नाम की नौ फर्जी आईडी बनाई है।
विज्ञापन


उन फर्जी आईडी से अश्लील वीडियो और फोटो पोस्ट कर उन्हें अपमानित करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे उनकी प्रतिष्ठा तो धूमिल हो ही रही है, उन्हें व्यावसायिक क्षति भी हो रही है। ममता राय ने पुलिस से मांग की है कि फेसबुक पर उनके नाम और फोटो को इस्तेमाल कर चलाई जा रही सभी नौ फर्जी आईडी को तत्काल बंद किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में भेलूपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की मदद से शिकायत का समाधान कराकर आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed