फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi's confusion go as soon as Bholenath's hair opens

Varanasi News: भोलेनाथ की जटा खुलते ही दूर हो जाएगी ज्ञानवापी की उलझन

Thu, 22 Jun 2023 08:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 08:55 PM IST
विज्ञापन
Gyanvapi's confusion go as soon as Bholenath's hair opens
ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद की संवाद शृंखला में बोले वक्ता
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय ने कहा कि जिस दिन भोलेनाथ अपनी जटा खोलेंगे उस दिन ज्ञानवापी के मुकदमे की उलझन दूर हो जाएगी। शासन न्यायालय के निर्देश, ऐतिहासिक तथ्यों और प्रमाण के आधार पर हिंदू जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय ले। वह बृहस्पतिवार को ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद की ओर से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समिति कक्ष में ज्ञानवापी मुद्दा : प्रमुख पहलू संवाद शृंखला काे संबोधित कर रहे थे।
महापरिषद के अध्यक्ष पं. शिवकुमार शुक्ल ने कहा कि जो विषय इतिहास की किताबों को पढ़ने पर स्पष्ट नहीं हो पाएगा, समझाने से भी स्पष्ट नहीं हो पाएगा, वह माता शृंगार गौरी के सामने खड़े हो जाने भर से स्पष्ट हो जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धर्म जागरण प्रमुख अभय कुमार शुक्ल ने इस्लाम की उत्पत्ति, ऐतिहासिक तथ्यों की व्याख्या की और काशी में मात्र काशी विश्वनाथ का मंदिर ही नहीं कृत्तिवासेश्वर, लाट भैरव, बिंदुमाधव जैसे अनेक हिंदू धार्मिक स्थलों को ध्वस्त किए जाने पर चर्चा की।
विज्ञापन

डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र ने बताया कि ज्ञानवापी विवाद पर विविध पक्षों और विद्वानों के तर्कों के साथ कानूनी स्थितियों से जनमानस को अवगत कराना है। अधिवक्ता अनुपम द्विवेदी ने ज्ञानवापी मुद्दे के कानूनी पक्ष पर प्रकाश डाला। इस दौरान शृंगार गौरी प्रकरण की वादिनी मंजू व्यास तथा रेखा पाठक को राजा आनंद ज्योति सिंह ने सम्मानित किया। संचालन पतंजलि पांडेय तथा धन्यवाद ज्ञापन अभिषेक निगम ने किया। कार्यक्रम में अनिल रावल शास्त्री, दीप मेहरोत्रा, अखिलेश श्रीवास्तव, संजय उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article