फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi Survey Order could not come on the matter of making public the survey report of Gyanvapi campus

Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी परिसर की सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले पर नहीं आ सका आदेश, मिली ये तारीख

Thu, 04 Jan 2024 04:52 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 04 Jan 2024 04:52 PM IST
सार

ज्ञानवापी परिसर की सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए या नहीं, इस पर गुरुवार को भी आदेश नहीं आ सका। मामले पर जिला जज की अदालत ने अगली तारीख शुक्रवार को दी है। 

विज्ञापन
Gyanvapi Survey Order could not come on the matter of making public the survey report of Gyanvapi campus
Gyanvapi case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञानवापी परिसर की सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए या नहीं, इस पर गुरुवार को जिला जज की अदालत से आदेश नहीं आया। मामले पर जिला जज ने बुधवार को सभी पक्षों को सुनकर आदेश के लिए गुरुवार की तारीख दी थी। लेकिन आदेश नहीं आ सका। 

विज्ञापन

 

सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक करने सहित दो मामलों में आ सकता है आदेश
जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत शुक्रवार को ज्ञानवापी से जुड़े दो मामलों में आदेश सुना सकती है। पहला प्रकरण, ज्ञानवापी सर्वे की एएसआई की सीलबंद रिपोर्ट सार्वजनिक करने से जुड़ा हुआ है। इस मामले में गुरुवार को अदालत का आदेश आना था, मगर सुनवाई टल गई। इस मामले में आदेश के लिए शुक्रवार की तिथि नियत की गई है। दूसरा प्रकरण, ज्ञानवापी स्थित सील वजूखाने की सफाई और मछलियों के लिए पानी डालने की अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के अनुमति मांगे जाने से जुड़ा हुआ है। इस पर भी बृहस्पतिवार को अदालत को आदेश सुनाना था।

विज्ञापन


बता दें कि एएसआई ने जिला जज की अदालत में आवेदन देकर कहा कि 4 सप्ताह तक सर्वें रिपोर्ट सार्वजनिक न की जाए। क्योंकि इलाहबाद हाईकोर्ट ने वर्ष 1991 के लंबित वाद लार्ड विश्वेश्वर मामले में भी सर्वें रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। ऐसे में द्वितीय प्रति तैयार करने में समय लगेगा। इसलिए समय दिया जाए और रिपोर्ट सार्वजनिक न की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में दो सील बंद लिफाफों में ज्ञानवापी की सर्वे रिपोर्ट दाखिल की है। रिपोर्ट की मांग हिंदू के साथ ही मुस्लिम पक्ष ने भी की है। हिंदू पक्ष ने रिपोर्ट की प्रति तत्काल दिए जाने का अनुरोध किया था। मुस्लिम पक्ष ने पहले आपत्ति जताई थी, फिर ईमेल आईडी देकर रिपोर्ट मांगी है।

सर्वे रिपोर्ट लीक न हो, मीडिया कवरेज पर लगे रोक
अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने जिला जज की अदालत में आपत्ति दाखिल की है। कमेटी ने अनुरोध किया कि शपथ पत्र लेने के बाद ही सर्वे की रिपोर्ट दी जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि सर्वे की रिपोर्ट लीक नहीं होगी। मीडिया कवरेज पर रोक लगाने की मांग भी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed