फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi: Muslim side also objected to Vishnu Jain filed an application in court

Gyanvapi Case: जितेंद्र बिसेन के बाद विष्णु जैन पर मुस्लिम पक्ष ने भी जताई आपत्ति, अदालत में दिया प्रार्थना पत्र

Wed, 13 Jul 2022 03:05 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 13 Jul 2022 03:05 PM IST
सार

प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि विष्णु जैन सुप्रीम कोर्ट में सरकार का पक्ष रख रहे हैं। जबकि इस मामले में सरकार प्रतिवादी है। ऐसे में वह प्रतिवादी के वकील होते हुए वादी का पक्ष रख रहे हैं जो आपत्तिजनक है।

विज्ञापन
Gyanvapi: Muslim side also objected to Vishnu Jain filed an application in court
हरिशंकर जैन और उनके बेटे विष्णु जैन - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

ज्ञानवापी स्थित श्रृंगार गौरी के दर्शन मामले में मुस्लिम पक्ष ने वादी के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन को लेकर आपत्ति जताई है। मुस्लिम पक्ष ने जिला जज की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर आपत्ति जताई है। कोर्ट से अनुरोध किया गया है कि इन परिस्थितियों में श्रृंगार गौरी मामले में विष्णु शंकर जैन को वकालत की अनुमति न दी जाए।

विज्ञापन


प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि विष्णु जैन सुप्रीम कोर्ट में सरकार का पक्ष रख रहे हैं। जबकि इस मामले में सरकार प्रतिवादी है। ऐसे में वह प्रतिवादी के वकील होते हुए वादी का पक्ष रख रहे हैं जो आपत्तिजनक है।
विज्ञापन


इससे पहले श्रृंगार गौरी के नियमित दर्शन के लिए दायर याचिका की वादी राखी सिंह के रिश्तेदार और विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह बिसेन ने भी अपनी पैरोकारी के सभी मुकदमों से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता हरिशंकर जैन व विष्णु जैन के वकालतनामे को निरस्त करने का निर्णय लिया था। हालांकि उन्होंने इस फैसले के पीछे का कारण बताने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed