फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi Masjid Shringar Gauri case verdict today varanasi is on high alert read latest update

ज्ञानवापी के भविष्य पर फैसला आज: वाराणसी में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों पर निगरानी, मंदिरों में प्रार्थना

Mon, 12 Sep 2022 10:38 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 12 Sep 2022 10:38 AM IST
सार

ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी केस की मेरिट पर आज जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में फैसला आने की उम्मीद है। फैसले में तय हो जाएगा कि अदालत में दायर वाद सुनने योग्य है या नहीं।

विज्ञापन
Gyanvapi Masjid Shringar Gauri case verdict today varanasi is on high alert read latest update
कचहरी परिसर में सघन जांच करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के ज्ञानवापी स्थित श्रृंगार गौरी के नियमित दर्शन पूजन और अन्य विग्रहों की सुरक्षा को लेकर दायर वाद सुनवाई योग्य है या नहीं पर आज जिला अदालत फैसला सुनाएगी। पिछली सुनवाई पर दोनों पक्ष की बहस पूरी होने के बाद अदालत ने सुनवाई के लिए 12 सितंबर ने तिथि तय की थी। अदालत के निर्णय से पहले वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। शहर के चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


वाराणसी  कमिश्नरेट  में धारा-144  लागू है। कचहरी परिसर को अभेद्य सुरक्षा घेरे में तब्दील कर दिया गया है। मिश्रित आबादी वाले  संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इधर, कोर्ट के फैसले से पहले काशी के मंदिरों में पूजा-पाठ और प्रार्थना का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन


मैदागिन स्थित मंशापूर्ण हनुमानजी मंदिर में कई लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। वहीं राष्ट्रीय हिंदू दल समेत कई अन्य हिंदूवादी संगठनों के सदस्यों ने कीर्तन-हवन का आयोजन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने की अमन और शांति की अपील

Gyanvapi Masjid Shringar Gauri case verdict today varanasi is on high alert read latest update
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश - फोटो : अमर उजाला

18 अगस्त 2021 को पांच महिलाओं ने श्रृंगार गौरी के नियमित दर्शन की मांग को लेकर सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत में वाद दायर किया था। इस मामले में अदालत ने सर्वे की कार्रवाई कराई थी। इसके बाद मुस्लिम पक्ष की ओर से अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को रद्द करने की गुहार लगाई।

सुप्रीम कोर्ट ने मुकदमे की पोषणीय था यानी मामला सुनवाई योग्य है अथवा नहीं पर निर्णय के लिए जिला जज को आदेश दिया था। जिला जज की अदालत में हिंदू पक्ष ने इस मामले को सुनवाई योग्य करार देने के लिए कई दलीलें दी, इसमें उन्होंने बताया कि मुस्लिम आक्रांता औरंगजेब ने हिंदू मंदिर के स्ट्रक्चर पर मस्जिद बनवा दी।

उधर मुस्लिम पक्ष की ओर से इस संपत्ति को वक्फ बताते हुए मामला खारिज करने की मांग की है। दोनों पक्षों की दलीलों पर ही जिला अदालत अपना फैसला सुनाएगी। फिलहाल शहर में सुबह से ही पुलिस बल तैनात है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने शहरवासियों से अपील की है की काशी की अमन और शांति के लिए हम सब अपनी जिम्मेदारी निभाएं। कोई ऐसा काम ना करें जिससे शांति व्यवस्था पर जरा भी प्रभाव पड़े।

हिंदू और मुस्लिम पक्ष ने मजबूती से रखा अपना पक्ष

Gyanvapi Masjid Shringar Gauri case verdict today varanasi is on high alert read latest update

पिछली सुनवाई पर दोनों पक्ष की बहस पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। हिंदू पक्ष की ओर से दलीलें पेश करने के बाद मुस्लिम पक्ष ने भी मस्जिद को औरंगजेब की जमीन पर बनी बताते हुए कई प्रमुख दलीलें पेश की हैं। हिंदू पक्ष का दावा है कि जहां पर प्राण प्रतिष्ठा होती है वह स्थल का स्वामित्व अनंत काल तक नहीं बदलता। इस लिहाज से यह जमीन मस्जिद या वक्फ की नहीं है। राम जानकी प्रकरण 1999 के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के नजीर को भी सामने रखा गया। वहीं इसके अतिरिक्त अयोध्या प्रकरण को लेकर भी हिंदू पक्ष ने अदालत में दलील रखी है।

वहीं मुस्लिम पक्ष का दावा है कि  ज्ञानवापी मस्जिद वक्फ की संपत्ति है। वक्फ एक्ट के तहत इसकी सुनवाई सिविल अदालत में नहीं हो सकती है। श्रृंगार गौरी के नियमित दर्शन-पूजन की मांग करने वाले प्रार्थना पत्र की प्रकृति जनहित याचिका जैसी है। इसमें दर्शन-पूजन का अधिकार पूरे हिंदू समाज के लिए किया गया है। इसलिए इसकी सुनवाई स्थानीय अदालत में नहीं हो सकती है। दीन मोहम्मद बनाम सरकार के 1936 के मुकदमे में अदालत ने ज्ञानवापी को मस्जिद माना है और उसमें नमाज का अधिकार दिया है।
पढ़ेंः मुख्तार के विधायक बेटे अब्बास और पत्नी की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश, खाली हाथ लौटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed