फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mukhtar ansari absconding MLA son Abbas and wife mau police raid in ghazipur

Ghazipur News: मुख्तार के विधायक बेटे अब्बास और पत्नी की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश, खाली हाथ लौटी पुलिस

Sun, 11 Sep 2022 10:13 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 11 Sep 2022 10:13 PM IST
सार

मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी और बेटे मऊ विधायक अब्बास अंसारी की तलाश में रविवार को मऊ पुलिस ने गाजीपुर में ताबततोड़ दबिश दी।

विज्ञापन
Mukhtar ansari absconding MLA son Abbas and wife mau police raid in ghazipur
मुख्तार अंसारी, अब्बास अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी और बेटे मऊ विधायक अब्बास अंसारी की अलग-अलग मामलों में गिरफ्तारी के लिए मऊ जिले की पुलिस ने रविवार को गाजीपुर में कई स्थानों पर दबिश दी। मगर उन्हें दोनों में से कोई भी नहीं मिला। मऊ जिले की दक्षिण टोला पुलिस ने मुहम्मदाबाद स्थित गाजीपुर सांसद के आवास फाटक और दर्जी मोहल्ला स्थित मुख्तार अंसारी के घर पर दबिश दी।

विज्ञापन


आईएस 191 गैंग लीडर मुख्तार अंसारी और उसके परिजनों की मुश्किलें घटने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस लगातार एक तरफ जहां अवैध रूप से अर्जित बेनामी संपत्तियों को कुर्क कर रही है। वहीं मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी और पुत्र मऊ विधायक अब्बास अंसारी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। 

विज्ञापन

मुहम्मदाबाद विधायक से पुलिस ने की पूछताछ

इसी क्रम में मऊ जनपद के दक्षिण टोला पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक अनिल चंद्र तिवारी के नेतृत्व में गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी के आवास फाटक पहुंची। जहां उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। वहां मौजूद मुहम्मदाबाद विधायक मन्नू अंसारी से दोनों लोगों के संबंध में पूछताछ की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विधायक ने पुलिस टीम को बताया कि इन लोगों की कोई जानकारी नहीं है। दोनों लोग यहां नहीं रहते हैं। वहीं पुलिस टीम दर्जी मुहल्ला स्थित मुख्तार अंसारी के आवास पर दबिश दी। वहां से भी टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। इस संबंध में मुहम्मदाबाद कोतवाल अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि दक्षिण टोला थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया है।

इसी मामले में मऊ पुलिस दोनों की तलाश में मुहम्मदाबाद आई थी। सफलता न मिलने पर वापस लौट गई। मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व मऊ पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ दर्जी मुहल्ला स्थित मुख्तार अंसारी के आवास पर कुर्की की नोटिस चस्पा की थी। साथ ही मुख्तार की पत्नी को भगौड़ा घोषित करने की घोषणा माइक द्वारा की थी।

पुलिस पर भारी अंसारी

बांदा जेल में बंद माफिया व पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी और उसकी पत्नी की तलाश में  पुलिस 12 विशेष टीमें दो महीने में 135 से अधिक ठिकानों पर छापा मार चुकी हैं, लेकिन दोनों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस टीमें मऊ, वाराणसी, गाजीपुर, पंजाब और दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। कई जगह दबिश भी दी है।

इसके अलावा राजस्थान, पश्चिम बंगाल, हैदराबाद, उत्तराखंड, पंजाब व छत्तीसगढ़ में भी अब्बास की तलाश की जा रही है। लखनऊ महानगर थाने में 2019 में विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ  शस्त्र लाइसेंस के दुरुपयोग का मुकदमा दर्ज किया गया था। पेशी से गायब रहने पर कोर्ट ने गैरजमानती वारंट जारी किया था। बीते 26 अगस्त को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया। 
पढ़ेंः ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी केस सुनवाई योग्य है या नहीं? फैसला कल, जानें अब तक के अपडेट

मुख्तार और  करीबियों की करोड़ों की संपत्ति हो चुकी कुर्क

शासन की कार्रवाई का डंडा संगठित अपराध को अंजाम देने वालों के खिलाफ लगातार चल रहा है। आईएस 191 गैंग के लीड मुख्तार अंसारी और उनके करीबियों की अब तक 65 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। जबकि गैंग से संबंधित 109 करोड़ की संपत्ति को ध्वस्त कराया जा चुका है। यहीं नहीं मुख्तार अंसारी पर तकरीबन तीन दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। मुख्तार अंसारी के बड़े भाई गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी की अब तक करीब 43 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed