फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi Masajid Survey muslim Committee rejected claim of Hindu side for shivlinga in masjid varanasi DM said truth known in court

Gyanvapi Survey: हिंदू पक्ष के दावे को मसाजिद कमेटी के लोगों ने किया खारिज, डीएम बोले- कोर्ट में पता चलेगा सच

Mon, 16 May 2022 01:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 16 May 2022 01:13 PM IST
सार

अदालत के आदेश पर ज्ञानवापी मस्जिद परसिर का सर्वे पूरा हो गया है। लगातार तीसरे दिन सोमवार को भी सर्वे हुआ। अब कयासबाजी का दौर शुरू हो गया है। दोनों पक्ष के अलग-अलग दावे हैं। 

विज्ञापन
Gyanvapi Masajid Survey muslim Committee rejected claim of Hindu side for shivlinga in masjid varanasi  DM said truth known in court
ज्ञानवापी मस्जिद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी परिसर विवाद के तहत सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रवि कुमार दिवाकर के आदेश पर शुरू ज्ञानवापी परिसर के सर्वे का काम सोमवार को पूरा हो गया। सर्वे के अंतिम दिन परिसर स्थित तालाब से शिवलिंग मिलने का दावा किया जा रहा है, हालांकि अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है।

विज्ञापन


इधर जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने कहा है कि किसी के द्वारा किए जा रहे कोई भी दावे पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। कोर्ट में सर्वे रिपोर्ट दाखिल होने के बाद सच सामने आ जाएगा। तीसरे और अंतिम दिन का सर्वे पूरा होने पर हिंदू पक्ष के एक व्यक्ति ने दावा किया कि सर्वे के दौरान बाबा मिले हैं। हालांकि कोर्ट की पाबंदी के नाम पर निश्चित स्थान नहीं बताया।
विज्ञापन


ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी प्रकरण में याचिकाकर्ता सोहन लाल आर्य ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नंदी जिसका इंतजार कर रहे थे वह बाबा मिल गए। इतिहास कालखंड में जो भी लिखा था वह मिल गया है। इससे बड़ी खबर क्या हो सकती है। जिन खोजा तिन पाइयां, गहरे पानी पैठ..तो समझिए, जो कुछ खोजा जा रहा था, उससे कहीं अधिक मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'शिवलिंग मिलने का दावा एकदम गलत'

Gyanvapi Masajid Survey muslim Committee rejected claim of Hindu side for shivlinga in masjid varanasi  DM said truth known in court
मसाजिद कमेटी पक्ष के अधिवक्ता अभय यादव - फोटो : अमर उजाला

सोहनलाल आर्य 52 लोगों की उस टीम में शामिल हैं जो एडवोकेट कमिश्नर की कार्रवाई ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में कर रही थी। काशी के लिए आज का दिन स्वर्णिम इतिहास बनकर सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। हम लोग सौभाग्यशाली इंसान कह लीजिये या अधिवक्ता जो हम लोगों को 1969 के बाद दर्शन के सौभाग्य प्राप्त हुए हैं।

वहीं अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी पक्ष के अधिवक्ताओं ने हिंदू पक्ष के दावे को खारिज कर दिया। अधिवक्ता ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं मिला। हम सर्वे से संतुष्ट हैं। कल, यानी 17 मई को कोर्ट में रिपोर्ट सौंपी जाएगी। अधिवक्ता अभयनाथ यादव ने कहा कि सर्वे में क्या मिला, वो कोर्ट में साफ होगा और इसपर आपत्तियां भी की जा सकती हैं। हमें अंदर कुछ नहीं दिखा।

वहीं अधिवक्ता मुमताज अहमद ने कहा कि शिवलिंग मिलने का दावा एकदम गलत है। तालाब की सफाई की गई। हमें वहां ऐसा कुछ नहीं दिखा। हम कोर्ट में अपना पक्षा रखेंगे। मुस्लिम पक्ष के   अधिवक्ता एखलाक अहमद ने कहा कि तीसरे दिन कमीशन कार्यवाही हो गई। रिपोर्ट दाखिल उसके बाद देखा जाएगा। चूंकि अदालती मामला है इस नाते इस पर किसी भी प्रकार का कमेंट करना ठीक नहीं है। कोर्ट को कमीशन की कार्यवाही का अधिकार है। कोर्ट कमिश्नर की देखरेख में वजूखाने का पानी निकालकर वीडियोग्राफी कराई गई।  

डीएम बोले- किसी का दावा उनकी निजी राय

वाराणसी के जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने कहा कि सर्वे को लेकर अगर किसी ने कोई बात कही है या किसी बात का दावा किया है तो यह उनकी व्यक्तिगत राय है। ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले में कोर्ट कमिश्नर द्वारा रिपोर्ट पेश करने के बाद कोई भी बात अदालत के द्वारा ही बताया जाएगा। किसी की बात पर कोई ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed