फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi: Hearing will be held again on the demand for registering FIR

ज्ञानवापी: एफआईआर दर्ज कराने की मांग पर फिर होगी सुनवाई

Tue, 31 Oct 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Gyanvapi: Hearing will be held again on the demand for registering FIR
वाराणसी। ज्ञानवापी मामले में धार्मिक भावना भड़काने व शिवलिंग जैसी आकृति से छेड़छाड़ कर दंगा कराने की साजिश में एफआईआर दर्ज कराने की मांग पर सुनवाई होगी। इस सिलसिले में स्पेशल सीजेएम शिखा यादव की अदालत ने कुछ विधिक बिंदुओं पर पुन: सुनवाई के लिए छह नवम्बर की तिथि तय की है। प्रकरण में बहस होगी, फिर आदेश आएगा।
विज्ञापन

बजरडीहा भेलुपुर निवासी विवेक सोनी व चितईपुर के जयध्वज श्रीवास्तव की तरफ से अधिवक्ता देशरत्न श्रीवास्तव व नित्यानन्द राय ने 13 अक्तूबर को बहस की थी। इस पर अदालत पत्रावली सुरक्षित रख ली और आदेश के लिए 27 अक्तूबर की तिथि तय कर दी। 27 अक्तूबर को आदेश नही आया। अब अदालत ने कुछ विधिक बिंदुओं पर पुन:सुनवाई का आदेश दिया है। इससे पहले बहस के दौरान अधिवक्ताओं ने अदालत को बताया था कि द्वादश ज्योतिर्लिंग में प्रमुख काशी विश्वनाथ मंदिर अनादि काल से काशी में स्थित है। ज्योतिर्लिंग को नुकसान पहुंचाकर हिंदू भावना भड़काने, शिवलिंग के ऊपरी भाग में सिमेंटनुमा पदार्थ जमाकर शिवलिंग को ड्रिलिंग मशीन से छेदकर फव्वारा का रूप देने का प्रयास किया गया। इसकी सूचना तीन जनवरी 2023 को पुलिस को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


व्यासजी के तहखाने मामले में आज होगी सुनवाई
ज्ञानवापी स्थित व्यास जी के तहखाने को डीएम की सुपुर्दगी में दिए जाने संबंधी वाद में सोमवार को जिला जज के अवकाश पर रहने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने सुनवाई के लिए 31 अक्तूबर की तिथि तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed