फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi Hearing: Hearing today in the case of handing over Vyas ji's basement to DM

Gyanvapi Hearing: व्यास जी के तहखाने को डीएम के सुपुर्दगी में देने के मामले में सुनवाई टली, मिली अगली तारीख

Tue, 21 Nov 2023 04:43 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 21 Nov 2023 04:43 PM IST
सार

जिला जज की अदालत में ज्ञानवापी स्थित व्यास जी की गद्दी डीएम को सुपुर्दगी के मामले में आज सुनवाई नहीं हो पाई। अदालत ने मामले पर अगली तारीख दे दी है। 

विज्ञापन
Gyanvapi Hearing: Hearing today in the case of handing over Vyas ji's basement to DM
ज्ञानवापी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञानवापी स्थित व्यास जी की गद्दी डीएम को सुपुर्दगी के मामले में जिला जज की अदालत में आज की सुनवाई टल गई। अदालत ने मामले में सुनवाई के लिए अब 24 नवंबर की तारीख दी है। पक्षकार बनने के लिए विश्वनाथ मंदिर वाद के वाद मित्र विजय शंकर रस्तोगी ने इसे सामान्य नहीं राष्ट्रीय मसला बताते हुए लम्बी दलील रखने की बात कही। अदालती समय कम होने के कारण अदालत ने सभी पक्षकारों की सहमति से 24 नवंबर को लंच बाद सुनवाई की तिथि तय कर दी। 

विज्ञापन


बता दें कि शैलेंद्र कुमार पाठक व्यास ने बीते 25 सितंबर को ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यासजी का तहखाना जिलाधिकारी को सौंपने के लिए सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में वाद दाखिल किया था। वाद में कहा गया है कि व्यासजी का तहखाना वर्षों से उनके परिवार के कब्जे में रहा।
विज्ञापन


वर्ष 1993 के बाद प्रदेश सरकार के आदेश से तहखाने की ओर बैरिकेडिंग कर दी गई। वर्तमान में नंदीजी के सामने स्थित व्यासजी के तहखाने का दरवाजा खुला हुआ है। ऐसी परिस्थिति में अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी तहखाने पर कब्जा कर सकती है। इसलिए व्यासजी का तहखाना डीएम की सुपुर्दगी में दे दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed