Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi Court refuses to hear plea seeking permission to change clothes in sealed ablution area

ज्ञानवापी: सील वजूखाना के कपड़े बदलने की अर्जी पर सुनवाई से कोर्ट का इंकार, अब इस दिन होगी सुनवाई

Tue, 16 Dec 2025 06:01 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 16 Dec 2025 06:01 AM IST
सार

Gyanvapi Case: सुनवाई के दौरान जिला जज ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत पहले ही प्रशासन को वजूखाना को संरक्षित और सुरक्षित रखने के निर्देश दिए जा चुके हैं, जिनका अनुपालन करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। 

विज्ञापन
Gyanvapi Court refuses to hear plea seeking permission to change clothes in sealed ablution area
वाराणसी कोर्ट। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Varanasi News: जिला जज संजीव शुक्ला की अदालत ने सोमवार को शृंगार गौरी-ज्ञानवापी प्रकरण में सील वजूखाना के फटे कपड़े को बदलने संबंधी जिला प्रशासन की अर्जी पर आगे सुनवाई करने से इन्कार कर दिया। 

विज्ञापन


अदालत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व आदेश के अनुसार ज्ञानवापी से जुड़े किसी भी मामले में न तो कोई नया आदेश पारित किया जा सकता है और न ही कोई नया मुकदमा स्वीकार किया जा सकता है। ऐसे में इस प्रकरण में कोई आदेश देना संभव नहीं है। अदालत ने मूल मुकदमे की अगली सुनवाई के लिए 06 जनवरी की तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त विशेष अधिवक्ता ने 08 अगस्त को अदालत में अर्जी दाखिल कर कहा था कि वजूखाना में लगा कपड़ा जर्जर हो चुका है, जिसे बदलना अत्यंत आवश्यक है। इसलिए कपड़ा बदलने की अनुमति दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अब छह जनवरी को सुनवाई

इस पर अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी की ओर से आपत्ति दाखिल करते हुए विरोध दर्ज कराया गया। अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी का तर्क था कि सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मामले में किसी भी प्रकार का आदेश पारित करने पर रोक लगा रखी है, इसलिए इस अर्जी पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सकता।

कोर्ट ने प्रशासन से अर्जी को नॉट प्रेस करने को कहा, लेकिन प्रशासन की ओर से अर्जी को नॉट प्रेस नहीं किया गया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने पहले 15 दिसंबर की तिथि आदेश के लिए तय की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए अब किसी भी आदेश से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed