{"_id":"65e3e1c2901d68ee140731d7","slug":"gyanvapi-case-petition-filed-to-remove-shoe-stand-from-gyanvapi-campus-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gyanvapi Case: ज्ञानवापी परिसर से जूता स्टैंड हटवाने के लिए याचिका दाखिल, 19 मार्च को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gyanvapi Case: ज्ञानवापी परिसर से जूता स्टैंड हटवाने के लिए याचिका दाखिल, 19 मार्च को होगी सुनवाई
Sun, 03 Mar 2024 08:04 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 03 Mar 2024 08:04 AM IST
सार
Gyanvapi Case: अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी की ओर से ज्ञानवापी परिसर से जूता स्टैंड हटवाने के लिए विश्व वैदिक सनातन संघ की महामंत्री की ओर से याचिका दाखिल की गई है। प्रभारी जिला जज की अदालत से कहा गया कि प्रतिवादी का कृत्य कानून का स्पष्ट उल्लंघन है।
विज्ञापन
ज्ञानवापी परिसर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी की तरफ से ज्ञानवापी परिसर में रखवाए गए छह जूता स्टैंड को हटवाने के लिए प्रभारी जिला जज अनिल कुमार - पंचम की अदालत में याचिका दाखिल की गई है। विश्व वैदिक सनातन संघ की महामंत्री किरन सिंह विसेन की ओर से अधिवक्ता मान बहादुर सिंह और अनुपम द्विवेदी ने दलील दी कि ज्ञानवापी का मसला अदालत में विचाराधीन है। प्रतिवादी का कृत्य कानून का स्पष्ट उल्लंघन है। मुकदमे का निस्तारण होने तक विवादित संपत्ति की यथास्थिति बरकरार रखी जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विवादित संपत्ति में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जा सकता है। न्याय हित में उचित होगा कि ज्ञानवापी में रखवाए गए जूता स्टैंड को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया जाए। अदालत ने याचिका को स्वीकार करते हुए सुनवाई के लिए अगली तिथि 19 मार्च तय की है।
विज्ञापन
ज्ञानवापी से संबंधित भगवान श्री आदि विश्वेश्वर विराजमान मुकदमा किरन सिंह विसेन ने दाखिल किया है। यह मुकदमा मौजूदा समय में फास्ट ट्रैक कोर्ट / सिविल जज (सीनियर डिविजन) की अदालत में लंबित है।
विज्ञापन
जूता स्टैंड रखवाने पर हुआ था विवाद
अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी की ओर से शुक्रवार को ज्ञानवापी में छह जूता स्टैंड रखवाए गए थे। इस पर सुरक्षाकर्मियों ने आपत्ति जताई थी, लेकिन उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद जूता स्टैंड रखने दिया गया था। ज्ञानवापी में जूता स्टैंड रखे जाने के विरोध में किरन सिंह विसेन की ओर से जिला जज की अदालत में याचिका दाखिल की गई।