{"_id":"64a55055563344e974036ff1","slug":"gyanvapi-case-next-hearing-on-august-11-on-demand-of-offering-chadar-and-urs-2023-07-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gyanvapi Case: ज्ञानवापी परिसर में उर्स और मजार पर चादर चढ़ाने की मांग पर अगली सुनवाई 11 अगस्त को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gyanvapi Case: ज्ञानवापी परिसर में उर्स और मजार पर चादर चढ़ाने की मांग पर अगली सुनवाई 11 अगस्त को
Wed, 05 Jul 2023 04:43 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 05 Jul 2023 04:43 PM IST
सार
ज्ञानवापी परिसर में मजार पर चादरपोशी और उर्स की मांग की सुनवाई अब 11 अगस्त को होगी। बुधवार को मामले में पक्षकार राखी सिंह की तरफ से आपत्ति दाखिल करने के लिए समय की मांग के साथ ही स्थगन आवेदन दिया गया।
विज्ञापन
ज्ञानवापी परिसर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ज्ञानवापी परिसर में मजार पर चादरपोशी और उर्स की मांग की सुनवाई अब 11 अगस्त को होगी। ये मामला सिविल जज (सीनियर डिवीजन) फास्ट ट्रैक कोर्ट महेंद्र कुमार पांडेय की अदालत में चल रहा है। बुधवार को मामले में पक्षकार राखी सिंह की तरफ से आपत्ति दाखिल करने के लिए समय की मांग के साथ ही स्थगन आवेदन दिया गया।
विज्ञापन
जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए सुनवाई की अगली तारीख 11 अगस्त तय किया। इस वाद में ज्ञानवापी में उर्स करने और मजार पर चादर चढ़ाने की मांग की गई है। लोहता निवासी मुख्तार अहमद अंसारी, कच्चीबाग निवासी अनीसुर रहमान और तीन अन्य ने लोगों ने इस मामले में वाद दाखिल कर राज्य सरकार, अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी, डीएम वाराणसी और सीपी वाराणसी को पक्षकार बनाया था।
विज्ञापन
प्रार्थना पत्र के जरिए उन्होंने अदालत से मांग की थी कि ज्ञानवापी परिसर स्थित दृश्य व अदृश्य मजार पर चादर चढ़ाने और फातिहा पढ़ने के साथ ही वहां पर सालाना उर्स का आयोजन करने के अधिकार से उनको वंचित न किया जाए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: विवाद के बाद मायके से नहीं आई पत्नी, पति ने दो बच्चों संग खाया जहर, तीनों की हालत गंभीर