फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi case hearing today: Hearing on Gyanvapi Adi Vishweshwar today

Gyanvapi case hearing today: ज्ञानवापी आदि विश्वेश्वर पर सुनवाई आज, अंजुमन की याचिका पर क्या आदेश देगा कोर्ट ?

Wed, 04 Jan 2023 10:19 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 04 Jan 2023 10:19 AM IST
सार

ज्ञानवापी शृंगार गौरी वाद के वादिनी गणों का विवाद कोर्ट में पहुंच गया है। एसीजेएम की एक अदालत में शृंगार गौरी वाद की चार महिला वादियों को गाली गलौज और धमकी देने के मामले में एक अन्य महिला वादी राखी सिंह के पैरोकार जितेंद्र सिंह विसेन समेत दो के खिलाफ केस दर्ज कराने की अर्जी पर बुधवार को सुनवाई होनी है।

विज्ञापन
Gyanvapi case hearing today: Hearing on Gyanvapi Adi Vishweshwar today
Gyanvapi controversy - फोटो : Social Media

विस्तार

ज्ञानवापी आदि विश्वेश्वर वाद प्रकरण में सिविल जज फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट सीनियर डिविजन के आदेश के खिलाफ अंजुमन की तरफ से दाखिल निगरानी याचिका पर जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत बुधवार को सुनवाई करेगी।

विज्ञापन

अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की ओर से पिछले दिनों लोअर कोर्ट के आदेश के खिलाफ सत्र न्यायालय में निगरानी अर्जी दाखिल की गई थी। इसमें कहा गया कि भगवान आदि विश्वेश्वर की ओर से विश्व वैदिक सनातन संघ की अतंरराष्ट्रीय महामंत्री किरन सिंह की तरफ से दाखिल वाद सुनवाई योग्य नहीं है। 
विज्ञापन

 महिला वादिनी की अर्जी पर आज होगी सुनवाई
ज्ञानवापी शृंगार गौरी वाद के वादिनी गणों का विवाद कोर्ट में पहुंच गया है। एसीजेएम की एक अदालत में शृंगार गौरी वाद की चार महिला वादियों को गाली गलौज और धमकी देने के मामले में एक अन्य महिला वादी राखी सिंह के पैरोकार जितेंद्र सिंह विसेन समेत दो के खिलाफ केस दर्ज कराने की अर्जी पर बुधवार को सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर में ज्ञानवापी शृंगार गौरी प्रकरण की वादिनी रेखा पाठक, मंजू व्यास, लक्ष्मी देवी व सीता साहू ने कोर्ट में आवेदन देकर आरोप लगाया कि शृंगार गौरी प्रकरण की एक वादिनी राखी सिंह के पैरोकार जितेंद्र सिंह विसेन की ओर से मुख्यमंत्री को पॉवर ऑफ अटार्नी सौंपने और मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। सुनवाई के दौरान अदालत परिसर में पहुंचने पर कई बार अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया। महिलाओं व उनके पैरोकारों से गाली-गलौज तक की जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed