Gyanvapi Case Hearing: मां श्रृंगार गौरी समेत सात अन्य मामलों की आज एक साथ हो सकती है सुनवाई, वादी तलब
Gyanvapi Case Hearing: वाराणसी जिला अदालत में आज मां श्रृंगार गौरी के मूल वाद सहित सात अन्य मामलों की एकसाथ सुनवाई हो सकती है। जिला जज डॉ अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में सुनवाई होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के जिला जज डॉ अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में बुधवार को मां श्रृंगार गौरी के मूल वाद सहित सात अन्य मामलों की एकसाथ सुनवाई हो सकती है। इस मामले में पिछली तारीख पर श्रृंगार गौरी मूल वाद की वादिनी राखी सिंह और एक अन्य मामले के वादी जितेंद्र सिंह विसेन ने पैरवी के लिए भदरी राजपरिवार के उदय प्रताप सिंह को दी गई पावर ऑफ अटार्नी की प्रति कोर्ट में दाखिल की थी।
यह भी पढ़ें- Weather Update: वाराणसी में हवा की रफ्तार धीमी, छाए बादल, अच्छी बारिश के लिए करना होगा इतने दिनों का इंतजार
साथ ही, प्रतिवादी बनाए गए केंद्र सरकार की तरफ से नियुक्त अमित श्रीवास्तव चार अधिवक्ताओं का पैनल उपस्थित हुआ था।
बता दें कि श्रृंगार गौरी मूल वाद समेत ज्ञानवापी के सभी सातों मामलों की सुनवाई शुक्रवार (सात जुलाई) को टल गई थी। जिला जज की कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 12 जुलाई यानी आज की नियत की है। वहीं, इस मामले में श्रृंगार गौरी मूल वाद की वादिनी राखी सिंह और जितेंद्र सिंह विसेन की तरफ से दाखिल लार्ड विश्वेश्वर के वाद मित्र की ओर से भदरी नरेश राजा उदय प्रताप सिंह (राजा भैया के पिता) को दी गई पावर ऑफ अटॉर्नी दाखिल की गई।
राजा उदय प्रताप सिंह ने कहा कि पैरवी की प्रेरणा कहां से मिली तब कहा कि ऊपर वाले से प्रेरणा मिली,जब पूछा गया कि उनके इस निर्णय की जानकारी बेटे राजा भैया को है तब उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी देने कि क्या जरूरत है यह मेरा खुद का निर्णय है। उन्हें चैनलों के जरिये खुद पता चल गया होगा, कहा कि वह मजबूती से नियमित पैरवी करेंगे।