फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi Case Hearing regarding Akhilesh Owaisi in comment on shivaling

Gyanvapi Case: अखिलेश-ओवैसी से संबंधित मामले में 30 मार्च को होगी सुनवाई, ज्ञानवापी को लेकर दिया था ये बयान

Sun, 17 Mar 2024 11:18 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 17 Mar 2024 11:18 AM IST
सार

ज्ञानवापी को लेकर अखिलेश-ओवैसी से संबंधित मामले की सुनवाई टल गई है। अब कोर्ट ने 30 मार्च की तिथी नियत कर दी है। दोनों नेताओं पर ज्ञानवापी के सर्वे के दौरान शिवलिंग जैसी आकृति के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। मामले में दोनों नेताओं पर मुकदमा दर्ज किए जाने को लेकर बहस जारी है।

विज्ञापन
Gyanvapi Case Hearing regarding Akhilesh Owaisi in comment on shivaling
अखिलेश यादव और असदुद्दीन ओवैसी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपर जिला जज नवम बिनोद कुमार सिंह की अदालत में शनिवार को ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग जैसी आकृति के संबंध में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी सहित अन्य के विवादित बयान और गंदगी फैलाने के मामले में दाखिल निगरानी अर्जी पर सुनवाई टल गई। शनिवार को निगरानी कर्ता की ओर से कोई अन्य तिथि देने की कोर्ट से गुहार लगाई गई। सुनवाई के लिए 30 मार्च की तिथि नियत की है। 

विज्ञापन

 

इस मामले में अवर न्यायालय द्वारा अखिलेश और ओवैसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आवेदन खारिज किए जाने पर वादी हरिशंकर पांडेय ने निगरानी याचिका दाखिल की है। वादी का कहना है सर्वे के दौरान मिले हिंदुओं के आराध्य कथित शिवलिंग को लेकर सपा प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अपमानजनक टिप्पणी की थी।

विज्ञापन


आरोप है कि ज्ञानवापी स्थित वजू स्थल पर नमाजियों द्वारा गंदगी की जा रही है। इस मामले में दाखिल निगरानी में अखिलेश और ओवैसी की तरफ से अधिवक्ता कोर्ट में हाजिर हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed