फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi Case Hearing on petition challenging exchange of land postponed

Gyanvapi Case: जमीन की अदला-बदली को चुनौती देने वाली अर्जी पर टली सुनवाई, 18 अक्तूबर को अगली तारीख

Sat, 12 Oct 2024 08:57 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 12 Oct 2024 08:57 AM IST
सार

ज्ञानवापी से संबंधित जमीन की अदला-बदली को चुनौती देने वाली अर्जी पर सुनवाई टल गई है। सिविल जज सीनियर डिवीजन हितेश अग्रवाल की अदालत में अब 18 अक्तूबर को मामले की सुनवाई होगी।

विज्ञापन
Gyanvapi Case Hearing on petition challenging exchange of land postponed
Gyanvapi Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञानवापी मामले में तीन साल पुराने जमीन की अदला-बदली के मामले को गलत बताते हुए सारी जमीन बाबा विश्वनाथ के नाम करने के लिए अधिवक्ता नित्यानंद राय द्वारा दाखिल अर्जी की सुनवाई शुक्रवार को टल गई। सिविल जज सीनियर डिवीजन हितेश अग्रवाल की अदालत में अब 18 अक्तूबर को मामले की सुनवाई होगी।

विज्ञापन


नित्यानंद राय के अनुसार उनके द्वारा भेजा गया नोटिस उत्तर प्रदेश सरकार बजरिये डीएम और मुख्य कार्यपालक अधिकारी, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट को मिल गया है। मगर, कोई भी प्रतिवादी न तो अदालत में हाजिर हुआ और न जवाबदेही दाखिल किया। 
विज्ञापन


वादी के अनुसार, ज्ञानवापी स्थित प्लाट नंबर 8276 का स्वयं को मालिक बताते हुए अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खरीदे गए भवन से 10 जुलाई 2021 को अदला-बदली की थी। मांग की है कि जमीन की अदला-बदली गलत थी और संपूर्ण आराजी बाबा विश्वनाथ के नाम की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed