{"_id":"6086cf918ebc3e8dbb6592cc","slug":"gyanvapi-case-hearing-on-monitoring-petition-postponed-next-date-set-for-may-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञानवापी प्रकरण : निगरानी याचिका पर सुनवाई टली, अगली तिथि 13 मई निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञानवापी प्रकरण : निगरानी याचिका पर सुनवाई टली, अगली तिथि 13 मई निर्धारित
Mon, 26 Apr 2021 08:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 26 Apr 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में प्राचीन मूर्ति स्वयंभू ज्योतिर्लिंग लार्ड विश्वेश्वर से संबंधित ज्ञानवापी मामले में सेंट्रल सुन्नी वक्फ बोर्ड और अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की तरफ से जिला जज की अदालत में दाखिल निगरानी याचिका पर सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। इस प्रकरण में सुनवाई की अगली तारीख 13 मई नियत कर दी गई है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण हाईकोर्ट के निर्देश के आधार पर फिलहाल जिला अदालतों में केवल जरूरी मामलों की ही सुनवाई की जा रही है।
विज्ञापन
जिला जज की अदालत में दाखिल निगरानी याचिका में क्षेत्राधिकार को लेकर चुनौती दी गई है। कहा गया है कि सिविल जज की अदालत में लंबित याचिका को सुनवाई का अधिकार नहीं है। यह अधिकार वक्फ बोर्ड एक्ट के तहत सेंट्रल सुन्नी वक्फ बोर्ड लखनऊ को है। बता दें कि सिविल कोर्ट की अदालत में वर्ष 1991 में लार्ड विश्वेश्वर की तरफ से याचिका दाखिल कर ज्ञानवापी में नए मंदिर निर्माण के साथ ही वहां स्थित अन्य मंदिरों के जीर्णोद्धार के साथ पूजापाठ की अनुमति मांगी गई थी। वक्फ बोर्ड के अधिवक्ता अभय यादव के मुताबिक ज्ञानवापी मस्जिद वक्फ बोर्ड की है। वक्फ बोर्ड एक्ट के तहत इसकी सुनवाई लखनऊ स्थित वक्फ बोर्ड में ही होनी चाहिए। इसी को लेकर निगरानी याचिका लंबित है।
विज्ञापन