फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi Case Hearing on monitoring petition filed by Anjuman will be held on January 4

Gyanvapi Case hearing: अंजुमन की तरफ से दाखिल निगरानी याचिका पर 4 जनवरी को होगी सुनवाई, क्या है मामला ?

Tue, 03 Jan 2023 05:25 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 03 Jan 2023 05:25 PM IST
सार

आदि विश्वेश्वर वाद प्रकरण में पोषणीयता के सिविल जज फ़ास्ट ट्रैक़ कोर्ट सीनियर डिवीजन के आदेश के खिलाफ अंजुमन इंतजामिया मसाजिद की तरफ से दाखिल निगरानी याचिका पर जिला जज डॉ.अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत बुधवार को सुनवाई करेगी।

विज्ञापन
Gyanvapi Case Hearing on monitoring petition filed by Anjuman will be held on January 4
Gyanvapi controversy - फोटो : Social Media

विस्तार

वाराणसी के ज्ञानवापी मामले की एक याचिका पर जिला अदालत में बुधवार को सुनवाई होगी। आदि विश्वेश्वर वाद प्रकरण में पोषणीयता के सिविल जज फ़ास्ट ट्रैक़ कोर्ट सीनियर डिवीजन के आदेश के खिलाफ अंजुमन इंतजामिया मसाजिद की तरफ से दाखिल निगरानी याचिका पर जिला जज डॉ.अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत बुधवार को सुनवाई करेगी। अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की ओर से पिछले दिनों लोवर कोर्ट के आदेश के खिलाफ सत्र न्यायालय में निगरानी अर्जी दाखिल की गई थी। जिसमे कहा  गया  कि  भगवान आदि विश्वेश्वर की ओर से विश्व वैदिक सनातन संघ की अतंरराष्ट्रीय महामंत्री किरन सिंह की तरफ से दाखिल वाद पोषणीय यानि सुनवाई योग्य नहीं है। निगरानीकर्ता  ने कहा कि उसने लोअर कोर्ट ने वाद की  पोषणीयता  से सबंधित चुनौती देने वाली अर्जी सरसरी तौर से निरस्त कर दिया है। जो विधि के अनुसार सही नही है, ऐसे  में निगरानीकर्ता की अर्जी स्वीकार करते हुए लोअर कोर्ट के आदेश क़ो निरस्त किये जाने की गुहार लगाई गई  है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed