फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi case: Hearing on Masjid Committee's monitoring petition will be held on October 16

ज्ञानवापी प्रकरण: मसाजिद कमेटी की निगरानी याचिका पर 16 अक्तूबर को होगी सुनवाई, ये है पूरा मामला

Sun, 01 Oct 2023 02:06 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 01 Oct 2023 02:06 PM IST
सार

मसाजिद कमेटी की ओर से दिसंबर 2022 में निचली अदालत के आदेश के खिलाफ जिला जज की अदालत में निगरानी याचिका दाखिल की गई थी।

विज्ञापन
Gyanvapi case: Hearing on Masjid Committee's monitoring petition will be held on October 16
ज्ञानवापी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञानवापी मामले में अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी की आपत्ति खारिज होने के आदेश के खिलाफ दाखिल निगरानी याचिका पर शनिवार को जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में सुनवाई हुई। अब 16 अक्तूबर को सुनवाई होगी।

विज्ञापन

मसाजिद कमेटी की ओर से दिसंबर 2022 में निचली अदालत के आदेश के खिलाफ जिला जज की अदालत में निगरानी याचिका दाखिल की गई थी। कमेटी की तरफ से कहा गया था कि भगवान आदि विश्वेश्वर की ओर से विश्व वैदिक सनातन संघ की अतंरराष्ट्रीय महामंत्री किरन सिंह विसेन ने दर्शन-पूजन को लेकर निचली अदालत में वाद दाखिल किया गया था। वाद के सुनवाई योग्य न होने का दावा करते हुए आपत्ति दर्ज कराई गई थी। आपत्ति को निचली अदालत ने सरसरी तौर से निरस्त कर दिया था। निचली अदालत के आदेश को कानून के अनुसार सही नहीं बताते हुए मसाजिद कमेटी की ओर से निगरानी याचिका दाखिल की गई है। संवाद

विज्ञापन

 

हिंदू पक्षकार बनाए जाने के मामले में चार नवंबर को सुनवाई

अपर सत्र न्यायाधीश सप्तम की अदालत में शनिवार को ज्ञानवापी परिसर में कब्रों का जिक्र करते हुए धार्मिक कार्यों को संपादित करने की मांग करने वाले वाद में अन्य हिंदू पक्षकार बनाए जाने के खिलाफ दाखिल निगरानी याचिका पर सुनवाई हुई। यह मामला लोहता क्षेत्र के मुख्तार अहमद समेत अन्य चार लोगों की ओर से दाखिल गया है। मांग की गई है कि अन्य हिंदू पक्षकार बनाए जाने के आदेश को निरस्त कर दिया जाए। मामले की सुनवाई अब चार नवंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed