फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi Case Hearing held on application to remove Vadamitra next date set for August 4 in varanasi

Gyanvapi Case: वादमित्र को हटाने की अर्जी पर हुई सुनवाई, चार अगस्त को पड़ी अगली तारीख

Mon, 20 Jul 2026 10:25 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 20 Jul 2026 10:25 PM IST
सार

Varanasi News: ज्ञानवापी परिसर से जुड़े सबसे पुराने वाद में वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी को हटाने संबंधी निगरानी अर्जी सुनवाई हुई। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए चार अगस्त की तारीख निर्धारित की है।

विज्ञापन
Gyanvapi Case Hearing held on application to remove Vadamitra next date set for August 4 in varanasi
Gyanvapi Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञानवापी परिसर से जुड़े सबसे पुराने वाद में सोमवार को अपर जिला जज (अष्टम) अमित कुमार तिवारी की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी को हटाने संबंधी निगरानी अर्जी पर हुई। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए चार अगस्त की तारीख निर्धारित की है।

विज्ञापन


अदालत में दाखिल निगरानी अर्जी पर वादमित्र की ओर से आपत्ति दाखिल की जा चुकी है, जबकि अंजुमन इंतजामिया मस्जिद की ओर से अभी जवाब दाखिल किया जाना बाकी है। यह निगरानी अर्जी अधिवक्ता अनुष्का तिवारी ने सत्र न्यायालय में दाखिल की है। 
विज्ञापन


अर्जी में ज्ञानवापी के सबसे पुराने वाद में वर्ष 1991 से नियुक्त वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी की नियुक्ति को चुनौती दी गई है। मामला फिलहाल अपर जिला जज (अष्टम) की अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञानवापी पुराने मामले की सुनवाई टली, अगली तारीख 30 जुलाई
जिला जज संजीव शुक्ला की अदालत में सोमवार को ज्ञानवापी के पुराने मामले में दाखिल स्थानांतरण अर्जी पर सुनवाई नहीं हो सकी। अब मामले की अगली सुनवाई 30 जुलाई को होगी।

अंजुमन इंतजामिया मसाजिद की ओर से अधिवक्ता रईस अहमद अंसारी ने सुनवाई के लिए समय मांगा था। यह स्थानांतरण अर्जी अधिवक्ता अनुष्का तिवारी ने दाखिल की है। इसमें ज्ञानवापी से जुड़े अन्य मामलों को मुख्य वाद के साथ समेकित करने की मांग की गई है। यह अर्जी पहले खारिज हो चुकी थी, जिसके खिलाफ समीक्षा याचिका दाखिल की गई है।


मूल वाद वर्ष 1991 में सोमनाथ व्यास, रामरंग शर्मा और हरिहर पांडेय ने दाखिल किया था। इस मामले में विजय शंकर रस्तोगी और अंजुमन इंतजामिया मसाजिद की ओर से आपत्ति दाखिल की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed