फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi ASI Survey completed First day Masjid committee will present from tomorrow

Gyanvapi Survey : आज से मसाजिद कमेटी भी करेगी ज्ञानवापी सर्वे में सहयोग, अवाम से शांति बनाये रखने की अपील

Sat, 05 Aug 2023 12:36 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 05 Aug 2023 12:36 AM IST
सार

ज्ञानवापी परिसर में पहले दिन दो चरणों में नौ बजे से पांच बजे तक सर्वे हुआ। इस दौरान मुस्लिम पक्ष यानी अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने दूरी बनाई। सर्वे के दौरान विश्वनाथ क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर चौकसी रही। 

विज्ञापन
Gyanvapi ASI Survey completed  First day  Masjid committee will present from tomorrow
ज्ञानवापी परिसर से बाहर निकलते एएसआई टीम के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद कल से ज्ञानवापी परिसर में एएसआई सर्वे का काम शुरू हो चुका है। पहले दिन सात घंटे 25 मिनट तक सर्वे चला। इस दौरान मुस्लिम पक्ष यानी अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने दूरी बनाई मगर शनिवार से कमेटी सर्वे के काम में सहयोग करेगी। 

विज्ञापन


बताते हैं कि सर्वे में शनिवार से अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी शामिल होगी। यह जानकारी शाम मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव सैयद मोहम्मद यासीन ने दी। इससे पहले शुक्रवार और बीते 24 जुलाई को ज्ञानवापी में सर्वे के दौरान मसाजिद कमेटी के प्रतिनिधि नहीं मौजूद थे। मसाजिद कमेटी ने एएसआई के सर्वे से दूरी बना कर उससे विरत रहने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ज्ञानवापी परिसर में जारी रहेगा ASI सर्वे, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की मुस्लिम पक्ष की याचिका

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का सम्मान

सैयद मोहम्मद यासीन ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने एएसआई के सर्वे पर स्थगन आदेश देने से इंकार कर दिया है। ऐसे में अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का सम्मान करते हुए एएसआई के वैज्ञानिक सर्वे में सहयोग करेंगे।

ये भी पढ़ें: 'मुश्किल वक्त आया है, अल्लाह से दुआएं मांगें', ज्ञानवापी में जुमे की नमाज के दौरान तकरीर

Gyanvapi ASI Survey completed  First day  Masjid committee will present from tomorrow
ज्ञानवापी परिसर के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला

हम आशा करते हैं कि न्यायालय के दिशा-निर्देश का निष्पक्ष तरीके से पालन होगा और हमारी मस्जिद को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। साथ ही, 17 मई 2022 के सुप्रीम कोर्ट के अदालत के आदेश से हमारे धार्मिक अधिकार सुरक्षित रहेंगे। सैयद मोहम्मद यासीन ने कहा कि हम सभी से अपील करते हैं कि अदालत के आदेश का सम्मान करते हुए पूर्ण रूप से शांति व्यवस्था बनाए रखें। अफवाहों पर कतई ध्यान न दें। लोगों की बयानबाजी को नजरअंदाज करते रहें, इसी में सबकी भलाई है। शांति, संयम और सद्भाव के मूल मंत्र को हम मजबूती से पकड़े रहें।

सर्वे रिपोर्ट देने के लिए एएसआई ने कोर्ट से मांगा चार हफ्ते का समय

Gyanvapi ASI Survey completed  First day  Masjid committee will present from tomorrow
ज्ञानवापी परिसर - फोटो : अमर उजाला

ज्ञानवापी में सर्वे के बीच जिला जज की कोर्ट में एएसआई की तरफ से भारत सरकार के स्टैंडिंग काउंसिल अमित श्रीवास्तव ने रिपोर्ट दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय दिए जाने का अनुरोध किया। इस पर अदालत का आदेश आना बाकी है।

अधिवक्ता अमित श्रीवास्तव ने कहा कि पहले सुप्रीम कोर्ट और फिर हाईकोर्ट की रोक के कारण तीन अगस्त तक सर्वे का काम नहीं हो सका। इस कारण जिला जज की अदालत द्वारा चार अगस्त को मांगी गई सर्वे रिपोर्ट दाखिल नहीं की जा सकी। अब हाईकोर्ट से रोक समाप्त किए जाने के बाद चार अगस्त से सर्वे का काम शुरू हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed