फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   gyanpur mla vijay mishra resign from samajwadi party

टिकट कटने से नाराज ज्ञानपुर विधायक ने किया सपा छोड़ने का ऐलान

Mon, 23 Jan 2017 04:58 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Mon, 23 Jan 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
gyanpur mla vijay mishra resign from samajwadi party
ज्ञानपुर विधानसभा से सपा विधायक विजय मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
भदोही के ज्ञानपुर विधानसभा से सपा विधायक विजय मिश्रा का टिकट कटने के बाद उन्होंने सोमवार को अपने समर्थकों सहित पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

विजय मिश्रा ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार 2002, 2007 और 2012 में विधायक चुने गए। आज सुबह से ही विधायक के कौलापुर स्थित आवास पर समर्थकों का तांता लगा हुआ है। उन्होंने सपा से ‌इस्तीफा देने की घोषणा करते वक्त कहा कि आज मुझे दागी करार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे पहले जब मुझे टिकट बुलाकर देते थे उस वक्त मैं दागी नहीं था। उन्होंने बड़ा हमला करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के जद में सपा के कई बड़े नेता हैं। ऐसे कई राज मेरे सीने में दफन हैं जो मैं सामने ले आया तो सपा पार्टी में भूकंप आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय मिश्र पूर्वांचल से पहले ऐसे विधायक हैं जिनका टिकट सपा ने काटा है। कई मामलों में विजय मिश्र के खिलाफ चल रहे मुकदमों को इसका कारण माना जा रहा है।
ऐसा माना जा रहा है कि इस्तीफा की घोषणा के बाद वो विधानसभा चुनाव में आस-पास के कई इलाकों में सपा के खिलाफ मोर्चा खोल सकते हैं।
इस्तीफा देने के बाद विधायक के आवास पर समर्थकों का तांता लगा हुआ है। वहीं सपा विधायक विजय मिश्रा के इस्तीफा के बाद कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
गौरतलब है कि विजय मिश्रा का इलाके में काफी दबदबा माना जाता है। जो सपा के लिए काफी बड़ा झटका माना जा रहा है।
ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र से विजय मिश्रा की जगह पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री रामरती बिन्द को प्रत्याशी बनाया गया है।

सपा नेताओं का टिकट कटा, सपा में बढ़ेगी हलचल

gyanpur mla vijay mishra resign from samajwadi party
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन होने के बाद जिले में चार सीटों पर सपा उम्मीदवारों को दावेदारी वापस लेनी होगी। इससे सपा में गतिविधियां बढेंगी। जो नेता पिछले चार महीने से क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे थे वह टिकट कटने से नाराज बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी सभी नेता अखिलेश के फैसले का स्वागत करते दिख रहे हैं। 
सूत्रों की मानें तो गठबंधन में सपा ने जिले में पिंडरा, दक्षिणी, कैंट और उत्तरी सीटें कांग्रेस को दी है। सपा ने पूर्व में पिंडरा से रामबालक पटेल, दक्षिणी से अशफाक अहमद डब्लू, कैंट से रीबू श्रीवास्तव और उत्तरी से ओपी सिंह को उम्मीदवार बनाया था।
इन सभी सीटों पर शिवपाल यादव ने प्रत्याशी घोषित किएए थे। कांग्रेस से गठबंधन के बाद इन सभी के टिकट कट जाएंगे। सपा जिले में चार सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी। अखिलेश ने पूर्व में शिवपुर से आनंद मोहन गुड्डु और अजगरा से लालजी सोनकर को उम्मीदवार बनाया है। रोहनिया और सेवापुरी से टिकट की घोषणा अभी नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed