फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Guruvani kept resonating on the streets of Kashi for seven hours

Varanasi News: सात घंटे काशी की सड़कों पर गूंजती रही गुरुवाणी

Mon, 20 Nov 2023 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Guruvani kept resonating on the streets of Kashi for seven hours
सतिगुर नानक प्रगटिआ, मिटी धुंध जग चानण होआ। नानक आया नानक आया, कल तारण गुरुनानक आया... की गूंज काशी की सड़कों व गलियों तक सुनाई दी। श्री गुरुनानक देव महाराज के 554वें प्रकाशोत्सव पर रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर 12:30 बजे शुरू हुई शोभायात्रा शाम को सात बजे के बाद गुरुद्वारा गुरुबाग पहुंची। सात घंटे से अधिक समय तक शहर की सड़काें पर गुरु की वाणी श्रद्धालुओं पर कृपा बनकर बरसती रही।
विज्ञापन

रविवार को शोभायात्रा गुरुद्वारा गुरुबाग से जुगो जुग अटल श्री गुरुग्रंथ साहिब और पंज प्यारे की अगुवाई में निकली। पंज प्यारे घुड़सवार, पंज प्यारे पैदल, गुरुनानक स्कूल के बच्चे और सिख समाज के बच्चे भी विशेष परिधान में शोभायात्रा में शामिल हुए। लहुराबीर चौराहा व गांधी नगर सिगरा में गुरुनानक देव महाराज के प्रकाशोत्सव की झलकियां व कीर्तन स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत की। श्रद्धालुओं ने रास्ते में गुरुग्रंथ साहिब पर फूल भी बरसाए। शोभायात्रा लक्सा, गिरजाघर, नई सड़क, चेतगंज, लहुराबीर, मलदहिया, शास्त्री नगर, गांधी नगर, सिगरा चौराहा रथयात्रा होते हुए शाम को सात बजे के बाद गुरुद्वारा गुरुबाग पहुंची। गुरुद्वारे में पुष्प वर्षा एवं आरती से शोभायात्रा का स्वागत किया गया। गुरुद्वारे में शबद, गायन, कीर्तन व अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। मुख्य ग्रंथी भाई रंजीत सिंह एवं महंत सिंह ने काशीवासियों का शुकराना किया। शहर के गुरुद्वारों की भव्य सजावट की गई थी। बताया कि 26 और 27 नवंबर को दिन भर पंथ के रागी जत्थे भाई अमनदीप सिंह, दरबार साहिब वाले भाई जगतार सिंह कीर्तन व कथा से संगत को निहाल करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed