{"_id":"57cdd60a4f1c1be9063173ce","slug":"guru-s-glory-honor","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु की महिमा का बखान, किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु की महिमा का बखान, किया सम्मान
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 06 Sep 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक दिवस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने कहा था, शिक्षक वह नहीं जो छात्र के दिमाग में तथ्यों को जबरन ठूसे, बल्कि वास्तविक शिक्षक तो वह है जो उसे आने वाले कल की चुनौतियों के लिये तैयार करे। आज भी यह परिपाटी चली आ रही है। शिक्षक दिवस के मौके पर यहां सर्व विद्या की राजधानी में गुरुजनों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। गुरुजनों को नमन करने का आज मौका भी था और दस्तूर भी। हर शिक्षण संस्थान में सम्मान समारोह, संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए गुरुओं की महिमा का गुणगान किया गया।
महामना के बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति रहे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती यानी शिक्षक दिवस पर सोमवार को बीएचयू से सेवानिवृत्त प्रोफेसरों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जाने माने खगोलविद प्रो. जयंत विष्णु नार्लीकर रहे।
प्रो. नार्लीकर ने कहा कि आप सौभाग्यशाली हैं जो आपको बीएचयू का हिस्सा बनने का मौका मिला। अपने ज्ञान और शिक्षा के पुंज को फैलाकर हमेशा युवा पीढ़ी को प्रकाशित करते रहें। कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने कहा कि अध्यापकों की जिम्मेदारी है कि वे युवा पीढ़ी को राष्ट्र की ताकत बनाएं। शिक्षा के माध्यम से उनकी ऊर्जा का उपयोग करते हुए उन्हें संस्कारवान बनाएं।
विज्ञापन
इस दौरान कुलपति ने प्रो. कमल शील, प्रो. ब्रताति चक्रवर्ती, प्रो. अजय कुमार सिंह, प्रो. प्रद्युमभन दुबे, प्रो. आलोका च टर्जी, प्रो. निर्मल कुमारी वार्ष्णेय, प्रो. आरएन राय, प्रो. राजेश्वर नंदन, प्रो. पारस नाथ, प्रो. एनपी राय, प्रो. भगवान राय, प्रो. भूदेव सिंह, प्रो. एसएन ओझा, प्रो. ओम प्रकाश, प्रो. सूर्यपाल, प्रो. एके अग्रवाल, अमरनाथ, प्रो. केके श्रीवास्तव, गोपाल शर्मा, प्रो. रुक्मिणी रमन दास, प्रो. एमए कुरैशी, प्रो. पीके गुप्ता, प्रो. एससी गोयल, प्रो. एसएस पांडेय, प्रो. एनसी आर्या, प्रो. बीके पांडा, प्रो. मोहन कुमार, प्रो. दमयंती अग्रवाल, प्रो. के त्रिपाठी, प्रो. जेके सामरिया, प्रो. गीता राय, प्रो. ऊषा सिंह, डॉ. मीना अरोड़ा, प्रो. पुष्पा अग्रवाल, डॉ. प्रतिमा कपूर, प्रो. लाल बहादुर, प्रो. लाल चंद्र, प्रो. पीसी श्रीवास्तव, प्रो. पीआर शर्मा, प्रो. राना पीबी सिंह, प्रो. मानस, प्रो. एके श्रीवास्तव, प्रो. केएनएस यादव, प्रो. सीएम चतुर्वेदी, प्रो. एके जेटली, प्रो. यूएस राय, प्रो. आरपी सिंह, प्रो. आरएन सिंह, प्रो. आरआर झा, प्रो. डीजीए खान, प्रो. एपी सिंह, प्रो. केके जैन, प्रो. शिवनाथ राम को सम्मानित किया। स्वागत प्रो. बच्चा सिंह ने किया। जबकि, संचालन डॉ. संजीव सराफ और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. एमके सिंह ने किया।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में अध्यापक संघ की ओर से आयोजित शिक्षक दिवस सह सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ आचार्य प्रो. एसएन चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय संस्कृति ने शिक्षकीय गरिमा में ही राष्ट्र के कल्याण और विकास की रूपरेखा तय की है। मुख्य अतिथि प्रो. आरपी सिंह ने वयोवृद्ध आचार्य प्रो. ब्रज विलास श्रीवास्तव, प्रो. पुरुषोत्तम पांडेय को सम्मानित किया। इसी क्रम में आईक्यूएसी की ओर से शिक्षकों के लिए लैपटॉप वितरण योजना की शुरुआत की गई। डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह व डॉ. नीरज को लैपटॉप दिया गया।
उधर, अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज के बुलानाला परिसर में शिक्षक सम्मान समारोह में प्राचार्य डॉ. कुमकुम मालवीय, प्रबंधक संदीप अग्रवाल ने विचार रखे। रानी पद्मावती तारा योग तंत्र आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में मुख्य अतिथि प्रो. गंगाधर पंडा, मुख्य वक्ता प्रो. प्रभुनाथ द्विवेदी ने शिक्षक और शिक्षा की परंपरा पर विचार रखे। डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. जयनाथ राय ने केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया।
बाल भारतीय इंग्लिश स्कूल लोहटिया में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दिल्ली पब्लिक स्कूल में शिक्षक अदिति सेनगुप्ता, कृष्णा पांडेय, डॉ. नीलू, रिंकू चक्रवर्ती, स्मिता जैन, अलका मिश्रा व सूरज बरनवाल को निदेशक पंकज राजगढ़िया, प्रधानाचार्य आरके पांडेय, उप प्रधानाचार्य आशु कालना ने सम्मानित किया। मुढै़ला में शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड की ओर से दस शिक्षकों को काशी विद्यापीठ के पूर्व कुलपति एसएस कुशवाहा ने सम्मानित किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने 11 सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया। खत्री हितकारिणी सभा की ओर से पाणिनी कन्या महाविद्यालय में अध्यक्ष रजनी टंडन ने महाविद्यालय की आचार्य नंदिता शास्त्री और संजीवनी को सम्मानित किया गया।