फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Guru Purnima huge crowd will gather to worship Guru people will touch his feet dust on foreheads

गुरु पूर्णिमा: आज गुरु बंदगी को उमड़ेगा हुजूम, माथे लगाएंगे चरण रज; देश-विदेश से काशी पहुंचे शिष्य

Thu, 10 Jul 2025 05:41 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 10 Jul 2025 05:41 AM IST
सार

Varanasi News: काशी नगरी में गुरुवार को गुरु पूजन के लिए लाखों भक्तों का हुजूम उमड़ेगा। तमाम मठों में भक्तों की सुविधा और सुरक्षा की तैयारियां एक दिन पहले पूरी कर ली गई थीं। अघोरपीठ बाबा कीनाराम स्थल क्रीं-कुंड से लेकर तमाम मठों में भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था।

विज्ञापन
Guru Purnima huge crowd will gather to worship Guru people will touch his feet dust on foreheads
गुरु पूर्णिमा। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Guru Purnima 2025: गुरु पूर्णिमा पर गुरुवार को गुरु बंदगी के लिए शिष्यों का हुजूम उमड़ेगा। गुरु चरण की रज माथे लगाकर शिष्य धन्य होंगे। गुरु का आशीर्वचन लेने के लिए शिष्यों का जत्था बुधवार को ही काशी पहुंचने लगा। मठों व मंदिरों में शिष्यों के ठहरने और गुरु दर्शन के लिए व्यवस्थाएं की गईं। रवींद्रपुरी स्थित बाबा कीनाराम आश्रम से बाहर तक वैरिकेडिंग की गई है। गड़वाघाट और पड़ाव के भगवान अवधूत आश्रम में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी।

विज्ञापन


अघोरपीठ बाबा कीनाराम स्थल क्रीं-कुंड में गुरु पूर्णिमा पर दर्शन के लिए देश-विदेश से शिष्य और श्रद्धालु बुधवार को देर शाम तक आते रहे। सेवक संजय सिंह ने बताया कि परिसर स्थित बाबा कीनाराम सहित सभी समाधियों की सजावट की गई है। दर्शनार्थियों के रुकने और उनके भोजन की व्यवस्था है। 
विज्ञापन


अघोर पीठ श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम् अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम पड़ाव में तीन दिवसीय गुरुपूर्णिमा महोत्सव पर विविध अनुष्ठान होंगे। बुधवार को सेवादारों ने सफाई की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष गुरुपद संभव राम ने श्री सर्वेश्वरी समूह कि वार्षिक-पत्रिका ‘अघोरेश्वर-स्मारिका का लोकार्पण किया। गुरुपद संभव राम ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह ध्वजारोहण व सफलयोनि का पाठ होगा। इसके बाद दर्शन पूजन शुरू हो जाएगा। शाम पांच बजे से विशिष्टजनों का उद्बोधन और भजन संध्या का आयोजन होगा।

मणिकर्णिका घाट स्थित सतुआबाबा आश्रम में सतुआ बाबा महाराज का श्रद्धालु दर्शन करेंगे। पातालपुरी मठ नरहरपुरा में जगद्गुरु बालकदेवाचार्य महाराज के दर्शन के साथ नौ दिवसीय श्रीरामकथा शुरू होगी। दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ में स्वामी शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज का दर्शन-पूजन होगा। रविदास घाट लंका स्थित श्रीदुर्गा मातृ छाया शक्तिपीठ में दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का बुधवार को शुभारंभ हुआ। रमना स्थित गढ़वाघाट आश्रम में गुरु पादुका पूजन, सदगुुरुदेव के दर्शन होंगे।

सत्संग परमात्मा का संदेश
चिरईगांव के जय गुरुबंदे आश्रम स्वर योग साधना केंद्र में पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर बुधवार को जय गुरुबंदे महाराज ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा, संसार में उच्च श्रेणी के संत, फकीर और महापुरुष आते हैं तो वे सत्संग और प्रवचन के अंतर को उजागर करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed