फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   RSS's second Sir Sanghchalak Madhavrao Golwalkar had a deep connection with BHU

जयंती पर विशेष: आरएसएस के द्वितीय सर संघचालक माधवराव गोलवलकर का बीएचयू से था गहरा जुड़ाव, वेतन का पूरा पैसा छात्रों पर खर्च करते थे 'गुरुजी'

Fri, 18 Feb 2022 11:05 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 18 Feb 2022 11:05 PM IST
सार

डॉ. विनोद जायसवाल ने बताया कि गोलवलकर ने बीएचयू के ब्रोचा छात्रावास के कमरा संख्या 309 में रहते हुए प्राणीशास्त्र में 1924-26 में बीएससी और 1926-28 में एमएससी की डिग्री हासिल की। इसके साथ ही 1931 से 1933 तक प्राणी शास्त्र विभाग में ही अध्यापन-कार्य भी किया।

विज्ञापन
RSS's second Sir Sanghchalak Madhavrao Golwalkar had a deep connection with BHU
माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरएसएस के द्वितीय सर संघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर का काशी से गहरा जुड़ाव था। उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)से न केवल शिक्षा ग्रहण की और अध्यापक की जिम्मेदारियों का निर्वहन किया, बल्कि इसी विश्वविद्यालय से उन्हें गुरु जी की उपाधि मिली।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के प्राणि शास्त्र विभाग में बतौर शिक्षक उन्हें जो 100 रुपये महीने का वेतन मिलता था, वह पूरा पैसा छात्रों पर खर्च कर देते थे। इसके चलते वह काफी लोकप्रिय रहे। गोलवलकर का जन्म फाल्गुन मास की एकादशी विक्रमी संवत 1963 (19 फरवरी 1906) को महाराष्ट्र के रामटेक में हुआ था।

विज्ञापन

उन्होंने करीब 33 साल तक सरसंघचालक का दायित्व संभालते हुए संघ को स्वर्णिम काल तक पहुंचाया। प्राचीन इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विनोद कुमार जायसवाल का कहना है कि बीएचयू से भी गोलवलकर का गहरा जुड़ाव था। उन्होंने 10 साल तक यहां अध्ययन-अध्यापन किया।

महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के सानिध्य में रहते हुए वह स्वाभिमान की दीक्षा ग्रहण कर मां भारती की सेवा में लगे रहे। बीए के छात्रों को राजनीतिशास्त्र व अंग्रेजी भी पढ़ाते रहे। इस वजह से गोलवलकर को गुरुजी कह कर संबोधित किया जाने लगा और अंत तक गोलवलकर की जगह गुरुजी संबोधन उनके पहचान का पर्याय बन गया।

1931 में बीएचयू में स्थापित हुई संघ की शाखा

डॉ. विनोद जायसवाल ने बताया कि गोलवलकर ने बीएचयू के ब्रोचा छात्रावास के कमरा संख्या 309 में रहते हुए प्राणीशास्त्र में 1924-26 में बीएससी और 1926-28 में एमएससी की डिग्री हासिल की। इसके साथ ही 1931 से 1933 तक प्राणी शास्त्र विभाग में ही अध्यापन-कार्य भी किया।

बीएचयू में 1931 में संघ की शाखा स्थापित हुई और जिसमें गुरुजी ने संघचालक के दायित्व का निर्वहन किया। आध्यात्मिक प्रवृत्ति व भारत माता के प्रति ध्येय की समानता के कारण महामना के स्नेह का भागी बन कर 1937-38 में दो कमरों का भवन संघ कार्यालय के रूप में बीएचयू परिसर (वर्तमान विधि संकाय में) में बनवा दिए।

महामना ने उस समय प्रति कुलपति राजा ज्वाला प्रसाद को एक छोटा सा भवन बनाने के लिए आदेश दिया, इसके फलस्वरूप संघ स्टेडियम नाम से लॉ कॉलेज (वर्तमान विधि संकाय) के पास एक छोटा सा भवन संघ को प्राप्त हुआ। विश्वविद्यालयीय अभिलेखों में इसे आरएसएस आर्मरी कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed