Gupt Navratri 2025: घट स्थापना के साथ कल से शुरू होगा गुप्त नवरात्र, जानें- दुर्गा सप्तशती के पाठ का महत्व
Gupt Navratri 2025: कल से गुप्त नवरात्रि शुरू हो रहा है। इस दौरान श्रद्धालु अपने घरों में घट स्थापना कर नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा और आराधना करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 26 जून से शुरू हो रहा है। श्रद्धालु घरों में घट स्थापना के साथ नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा और आराधना करेंगे। अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर दुर्गासप्तशती का पाठ करेंगे। नौ दिनों तक कन्याओं की भी पूजा होगी।
सनातन धर्म में नवरात्र का पर्व श्रद्धा भाव से मनाया जाता है। वर्ष में चैत्र, आषाढ़, आश्विन और माघ मास में चार नवरात्र का पर्व आता है। चैत्र और अश्विन नवरात्र प्रगट है, जबकि दो गुप्त नवरात्र होते हैं। इस नवरात्र पर भी श्रद्धालु पूजा और आराधना करते हैं।
आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने बताया कि इस नवरात्र में केवल मां दुर्गा के नाम से घट स्थापना की जाएगी। अभिजित मुहूर्त अपराह्न 11:54 से मध्याह्न 12:28 बजे तक है। सर्वश्रेष्ठ घट स्थापना मुहूर्त शाम चार बजे से 6:11 बजे तक है।
इसे भी पढ़ें; IIT BHU Research: आईआईटी का सेंसर बताएगा हड्डी का कैंसर, स्मार्टफोन से भी होगी जांच; यूके में प्रकाशित हुआ शोध
उन्होंने बताया कि सप्तशती पाठ व जप-देवी पूजन में दुर्गा सप्तशती के पाठ का बहुत महत्व है। नवरात्र के नौ दिनों तक श्रद्धालु दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए। देवी मंत्र का जप यथाशक्ति अवश्य करना चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.