फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gulaljharia Pradhan received threat, case registered

Varanasi News: गुलालझरिया प्रधान को मिली धमकी, केस दर्ज

Fri, 11 Apr 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Gulaljharia Pradhan received threat, case registered
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के गुलालझारिया गांव के ग्राम प्रधान त्रिभुवन यादव को धमकी देने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। उधर, घटना से क्षुब्ध ग्राम प्रधानों ने मामले में शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

दुद्धी ब्लॉक सभागार में प्रधानों ने बैठक कर धमकी देने वाले आरोपियों के विरुद्ध कड़ी नाराजगी व्यक्त की। ग्राम प्रधान त्रिभुवन यादव को धमकी भरे काॅल की रिकॉर्डिंग सुनाई। इसमें गाली-गलौज करते हुए धमकाया जा रहा है। ग्राम प्रधान त्रिभुवन यादव ने बताया कि आठ अप्रैल को रात में रॉबर्ट्सगंज निवासी युवक प्रवीण कुमार बंजारा ने लगातार 20 से अधिक बार फोन कर जान से मारने की धमकी दी। प्रधान संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि बृजेश कुशवाहा ने कहा कि यह मामला गंभीर है। एसपी और सीओ दुद्धी को ऑडियो रिकॉर्डिंग व पत्र भेजा गया है। ग्राम प्रधान के साथ ऐसी हरकत निंदनीय है। इससे अन्य प्रधान भी भयभीत हैं। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान त्रिभुवन यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सर्विलांस टीम के साथ जांच में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। बैठक में सुभाष कुमार, उदय पाल, शिवकुमार यादव, संजय कुमार आदि प्रधान प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed