फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   gulabi group will work for women security in varanasi

वाराणसी में बिगड़ैलों पर नजर रखेगा ‘गुलाबी समूह’

Fri, 31 Mar 2017 10:44 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 31 Mar 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
gulabi group will work for women security in varanasi
‘गुलाबी समूह’ की महिलाओं को गुलाबी रंग की साड़ी दी जा रही है - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के ग्रामीण इलाकों के नौ थाना क्षेत्रों में शराबियों, जुआरियों, महिलाओं के साथ मारपीट करने वालों और आपराधिक व मनबढ़ प्रवृत्ति के बिगड़ैल लोगों पर अब ‘गुलाबी समूह’ की महिलाएं नजर रखेंगी।
विज्ञापन


इसके लिए वाराणसी के सभी 923 गांवों में 11-11 महिलाओं के गुलाबी समूह के गठन की शुरुआत पुलिस ने कर दी है। हलका प्रभारी और बीट सिपाही अपने क्षेत्र के समूह की महिलाओं के संपर्क में रहेंगे और उनकी सूचनाओं पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आशीष तिवारी ने गुरुवार को बताया कि अब तक चोलापुर थाना क्षेत्र में तीन, चौबेपुर में दो, फूलपुर में तीन, रोहनिया में पांच, लोहता में दो, जंसा में तीन, बड़ागांव में दो, मिर्जामुराद में दो और कपसेठी में दो गुलाबी समूहों का गठन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानेदार रोजाना इसकी रिपोर्ट देंगे कि उन्होंने अपने क्षेत्र के कितने गांव में गुलाबी समूह का गठन किया। इस समूह का गठन कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। महिलाओं  के सहयोग से अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी। समूह की महिलाओं को गुलाबी रंग की साड़ी दी जा रही है।


वे शराब और जुआ के खिलाफ गांव में जागरूकता भी फैलाएंगी। पुलिस महिलाओं की हरसंभव मदद करेगी। पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाकर गांव की बेहतरी के लिए काम करने वाली महिलाओं को महत्वपूर्ण अवसरों पर पुरस्कृत भी किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed