फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   gujrat sadakal festival start tommrow

काशी में जुटेंगे देश भर के गुजराती, सदाकाल उत्सव कल से

Fri, 09 Dec 2016 03:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Fri, 09 Dec 2016 03:50 PM IST
विज्ञापन
gujrat sadakal festival start tommrow
गुजरात सरकार के प्रमुख सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा - फोटो : अमर उजाला

अस्सी घाट पर 10 दिसंबर से होने वाले दो दिवसीय गुजरात सदाकाल उत्सव के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

विज्ञापन

गुजरात के प्रमुख सचिव एमपी ने गुरुवार को अफसरों और काशी गुजरात समाज के पदाधिकारियों के साथ अस्सी घाट पर उत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। गुजरात के मुख्य मंत्री विजय रूपानी के आगमन के मद्देनजर उन्होंने हर छोटी-बड़ी चीजों के बारे में जानकारी ली।

इसी के साथ गुजरात के अफसरों ने यहां डेरा डाल दिया है। गुजरात के सीएम 10 दिसंबर की शाम पांच बजे सदाकाल उत्सव का दीप जलाकर उद्घाटन करेंगे।
इस दौरान अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए गुजरात के विकास और वहां की संस्कृति की झलक पेश की जाएगी।
दो दिवसीय गुजरात प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। त्सव में मेहमानों के स्वागत के लिए शहर के अलग-अलग मार्गों पर 40 द्वार और 70 होर्डिंग लगाई जा रही है।
घाट पर दो मंच बनाये जा रहें हैं । सात हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के लिए तीन प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव लवनगिया ने महापौर राम गोपाल मोहले से मिलकर कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी। सदाकाल गुजरात उत्सव में गुजरात के मंत्रियों की आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अस्सी घाट पर 10 आएंगे गुजरात के मुख्यमंत्री

gujrat sadakal festival start tommrow
विजय रुपानी। - फोटो : अमर उजाला

 

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी 10 दिसंबर को 3:50 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर आएंगे। शाम पांच बजे अस्सी घाट पर पहुंचेंगे। साढ़े पांच बजे सदाकाल गुजरात कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

7:40 बजे गंगा आरती में शामिल होने के बाद 8:15 बजे होटल ताज आएंगे। यहां डिनर के बाद रात 10:15 बजे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन पूजन करने रवाना होंगे।

वहां से लौटने के बाद होटल ताज में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 11 को सुबह नौ बजे बाबतपुर से रवाना हो जाएंगे। यह जानकारी जिला प्रशासन ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed