{"_id":"5843dd1b4f1c1bb54fa8602f","slug":"gujarat-government-to-celebrate-sadakal-gujarat-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में सद्कल गुजरात उत्सव मनाएगी गुजरात सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में सद्कल गुजरात उत्सव मनाएगी गुजरात सरकार
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 04 Dec 2016 02:42 PM IST
विज्ञापन
मोदी के काशी में उत्सव मनाएगी गुजरात सरकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में सद्कल गुजरात उत्सव मनाएगी गुजरात सरकार
वाराणसी। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले गुजरात सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सद्कल गुजरात उत्सव मनाएगी। 10 और 11 दिसंबर को होने वाले उत्सव में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी सहित राज्य के कई मंत्री भाग लेंगे।
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक, गुजरात सरकार हर साल किसी ऐसे राज्य में सद्कल गुजरात उत्सव मनाती है जहां गुजराती रहते हैं। इस उत्सव में छह से सात हजार गुजराती लोग हिस्सा ले सकते हैं।
सद्कल गुजरात कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न राज्यों में रह रहे गुजराती लोगों के लिए नेटवर्किंग प्लेटफार्म तैयार करना है। इस उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम और सेमिनार होंगे।
विज्ञापन
गुजरात के गृह राज्य मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा ने बताया कि हम हर साल सद्कल गुजरात उत्सव मनाते हैं ताकि अन्य राज्यों में रह रहे गुजराती लोगों के बीच बेहतर समझ विकसित हो सके । इस वर्ष यह कार्यक्रम वाराणसी में होगा। इस दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री विजय रुपानी वाराणसी जाएंगे और वहां रह रहे गुजराती लोगों से संवाद करेंगे।
उन्होंने दावा किया कि इस कार्यक्रम में छह से सात हजार गुजराती हिस्सा लेंगे। वाराणसी में 10 और 11 दिसंबर को होने वाले इस समारोह के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।