फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Guidelines for devotees coming in Sawan not take phone bag to kashi vishwanath temple

Sawan: सावन में आने वाले भक्तों के लिए गाइडलाइन, मंदिर में न लेकर जाएं फोन या बैग; खाली पेट लाइन में न लगें

Sun, 13 Jul 2025 05:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 13 Jul 2025 05:13 PM IST
सार

काशी में सावन को लेकर खास व्यवस्था की गई है। शिवभक्तों ओर कांवड़ियों का आगमन शुरू हो गया है। इसको लेकर मंदिर और जिला प्रशासन ने सुरक्षा और सहूलियत के प्रबंध कर दिए हैं।

विज्ञापन
Guidelines for devotees coming in Sawan not take phone bag to kashi vishwanath temple
काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों पर हुई पुष्पवर्षा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन के महीने में देश भर से डेढ़ करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के काशी आने की संभावना है। ऐसे में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अमर उजाला लेकर आया है काशी की सावन गाइड। 

विज्ञापन


बनारस पहुंचने के बाद बाबा विश्वनाथ के दर्शन के साथ ही ठहरने और घूमने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखकर आपकी ये यात्रा आसान हो सकती है। काशी यात्रा सुलभ व सुगम बनाने के लिए क्या करें, आइए हम बताते हैं। 
विज्ञापन


छह द्वार से एंट्री मिलेगी: श्रद्धालुओं को छह द्वार (गेट नंबर चार, चार बी, नंदू फारिया, सिल्को गली, ढुंढिराज प्रवेश मार्ग और सरस्वती फाटक) से प्रवेश दिया जाएगा। गंगा का जलस्तर बढ़ने की वजह से ललिता घाट से श्रद्धालुओं का प्रवेश अस्थायी रूप से प्रतिबंधित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

स्पर्श दर्शन बंद रहेंगे, आरती के टिकट बुक हो चुके हैं

  • सावन में सोमवार पर स्पर्श दर्शन, विशेष दर्शन, प्रोटोकॉल, सुगम दर्शन की व्यवस्था नहीं रहेगी। इस दौरान किसी के भी बहकावे में न आएं। बाकी दिनों में सुगम दर्शन होंगे, लेकिन भीड़ कम होने पर। लेकिन इसका फैसला भीड़ को देखते हुए लिया जाएगा। काशी विश्वनाथ मंदिर की वेबसाइट पर इसे चेक कर सकते हैं।
  • कोई आपको विशेष दर्शन करवाने या दर्शन के लिए पैसा मांगता है तो उसकी शिकायत पुलिस या मंदिर कर्मचारी से कर सकते हैं। विश्वनाथ मंदिर की हेल्प डेस्क मंदिर परिसर और बाहर रहेगी। किसी भी समस्या के लिए यहां संपर्क करें। शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। 
  • मंदिर में होने वाली चार प्रहर की आरती के टिकट पूरे सावन महीने के लिए पहले ही बुक हो चुके हैं। आरती के सभी स्लॉट फुल हैं, आरती के टिकट अब नहीं मिल सकते हैं।
  • क्या सामान नहीं ला सकते, अंदर पानी-दूध-बिस्कुट मिलेगा
  • मंदिर परिसर में ही माला-फूल- दूध के साथ प्रसाद के काउंटर रहेंगे। मंदिर परिसर से खरीदने पर इसका सही रेट मिलेगा।
  • मंदिर  में बैग, मोबाइल, पेन, धातु की वस्तुएं इत्यादि के साथ प्रवेश संभव नहीं होगा। श्रद्धालु यह वस्तुएं अपने घर, होटल, धर्मशाला पर छोड़कर ही आएं।

Guidelines for devotees coming in Sawan not take phone bag to kashi vishwanath temple
श्री काशी विश्वनाथ धाम। - फोटो : अमर उजाला

नो व्हीकल जोन
काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास लगभग 2 किमी का इलाका मैदागिन से गोदौलिया तक के क्षेत्र को सावन के दौरान नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में वाहन नहीं चल सकेंगे। यहां पर 18 गोल्फ कार्ट और ई रिक्शा निशुल्क उपलब्ध रहेंगे लेकिन व्हील चेयर के पैसे लगेंगे। 

डिजिटल दर्शन
स्मार्ट सिटी के सहयोग से धाम परिसर और शहर के प्रमुख चौराहों पर बाबा विश्वनाथ की आरती के डिजिटल दर्शन की व्यवस्था की गई है। काशी विश्वनाथ मंदिर के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी भगवान के दर्शन की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की जाएगी। 

इलाज की सुविधा मिलेगी
पांच स्थानों पर इलाज की सुविधा रहेगी। डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी। हेल्थ डेस्क पर तीन पाली में डॉक्टरों की ड्यूटी लगेगी। मंदिर न्यास की तरफ से प्रत्येक पाली में दो डॉक्टरों की टीम उपलब्ध कराई जाएगी। मंदिर की दो एंबुलेंस भी रहेंगी। 

30 जगह पार्किंग
वाहनों की पार्किंग के लिए लगभग 30 जगहों पर व्यवस्था की जा रही है। इनमें भाष्करा पोखरा, मुड़ैला, एफसीई गोदाम मंडुवाडीह, लहरतारा स्थित रेलवे स्टेडियम, सिगरा में नटराज सिनेमा के पास, काशी विश्वनाथ कोट्टई मंदिर सिगरा ग्राउंड, मजदा सिनेमा हॉल और काशी विद्यापीठ परिसर शामिल हैं। 

खोया पाया केंद्र
धाम में छह जगहों पर खोया-पाया केंद्र की स्थापना की जाएगी। ये मंदिर प्रांगण, शंकराचार्य चौक, गेट नंबर एक गंगा निकरा द्वार, गेट नंबर दो सरस्वती फाटक, गेट नंबर चार और ललिता घाट पर होंगे।

कैसे घूमने जाएं, टैक्सी-होटल पहले से बुक कर लें

  • वाराणसी में दर्शन करने के बाद अगर आसपास के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करना चाहते हैं तो वाहनों की बुकिंग एडवांस में करना ठीक होगा। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अलावा कालभैरव, संकटमोचन मंदिर, बीएचयू विश्वनाथ मंदिर, दुर्गा मंदिर, मारकंडेय महादेव, गौरी केदारेश्वर, शूलटंकेश्वर, स्वरवेद मंदिर और सारनाथ घूमने भी जा सकते हैं। 
  • रोजाना शाम को दशाश्वमेध, अस्सी और केदारघाट पर गंगा आरती होती है। अगर आपको आरती में सबसे आगे बैठना है तो 4:30 बजे तक आरती स्थल पर पहुंचकर अपना स्थान ले सकते हैं। 
  • काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र के दो किलोमीटर के दायरे में होटल मिलना आसान नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed