{"_id":"5d52d9dc8ebc3e6d046f8ca8","slug":"gudiya-hamari-sab-pe-bhari-cast-serial-tv-actor-reached-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गुड़िया हमारी सभी पे भारी' सीरियल के कलाकार पहुंचे काशी, संस्कृति और चाट ने लुभाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'गुड़िया हमारी सभी पे भारी' सीरियल के कलाकार पहुंचे काशी, संस्कृति और चाट ने लुभाया
Tue, 13 Aug 2019 09:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 13 Aug 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
'गुड़िया हमारी सभी पे भारी' के कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देसी कहानी पर बने सीरियल गुड़िया हमारी सभी पे भारी के कलाकार सारिका बहरोलिया और सरताज गिल शो के प्रमोशन के लिए सोमवार को वाराणसी पहुंचे। कैंट स्थित सभागार में प्रेसवार्ता में एंड टीवी पर आगामी सीरियल की मुख्य कलाकार सारिका ने बताया कि यह एक चुलबुली लड़की की कहानी है, जोकि हर स्थिति में खुश होने का कोई न कोई बहाना ढूंढ लेती है।
विज्ञापन
काशी आने पर उन्हें कैसे लगा इस पर सारिका ने कहा कि मैं पहली बार वाराणसी आई हूं, यहां आने के पहले मैंने गूगल पर यहां के खास चीजों की पूरी जानकारी ली है। यहां की चाट का स्वाद और बनारसी साड़ी की कारीगरी मेरे दिल को छू गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : अनुच्छेद 370 के सवाल पर प्रियंका गांधी के सहयोगी ने की पत्रकार से बदसलूकी, कहा- सुनो यहीं ठोक देंगे
विज्ञापन
वहीं सीरियल में मुद्दु का किरदार निभाने वाले सरताज गिल में एक खास देसीपन है और उसका लुक नॉन-ग्लैमरस है। पहलवानी को लेकर उसके अंदर गजब का जुनून है, लेकिन घर में कुछ कारण की वजह से वह अपने सपने को पूरा नहीं कर पाए। काशी के बारे में उन्होंने कहा कि यहां की संस्कृति समृद्ध है। यहां की गंगा आरती को देखना आज के सफर की सबसे बड़ी खासियत थी। सीरियल 27 अगस्त से हर सोमवार से शुक्र वार रात साढ़ नौ बजे शुरू होगा।