फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Guard murder case midnight Jaunpur police performed last rites at Ramghat directly from post mortem house

गार्ड की हत्या: आधी रात को पोस्टमार्टम हाउस से सीधे रामघाट पर पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि

Tue, 10 Aug 2021 04:52 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: हरि User Updated Tue, 10 Aug 2021 04:52 PM IST
सार

जौनपुर में सोमवार को लूट की नीयत से बदमाशों ने एटीएम कैश वैन के गार्ड को गोली मारी थी। पत्नी ने कहा, आर्थिक स्थिति कमजोर होने से पति के शव को घर नहीं ला सकी। एनकाउंटर में बदमाशों के मारे जाने पर बोलीं - पुलिस ने अच्छा किया।
 

विज्ञापन
Guard murder case midnight Jaunpur police performed last rites at Ramghat directly from post mortem house
गार्ड की हत्या के बाद गम में परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में सोमवार और मंगलवार को गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजती रही। एक ओर सोमवार को लूट की नीयत से बदमाशों ने एटीएम के कैश वैन के गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी थी। तो वहीं जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश भी घायल हुए थे। इसी मामले में पुलिस ने 14 घंटे बाद गार्ड की हत्या के आरोपियों को मुठभेड़ में मार दिया। बदमाशों ने पुलिस पर भी फायरिंग की। गोली चलने से धनियामऊ बाजार और सिंगरामऊ क्षेत्र दहल गया। 

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर गार्ड की पत्नी का कहना है कि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। इस वजह से पुलिस ने दवाब बनाया तो वह भी शव को घर न लाने पर राजी हो गईं। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के बीरबलपुर निवासी गार्ड राम अवध चौबे की हत्या के बाद पुलिस ने उनका शव घर नहीं भेजा। पोस्टमार्टम हाउस से सीधे रामघाट ले जाकर अंतिम संस्कार करा दिया। गार्ड के 15 वर्षीय बेटे हरिओम ने पिता को मुखाग्नि दी। पोस्टमार्टम के बाद पत्नी पति के अंतिम दर्शन भी नहीं कर सकी। 
विज्ञापन

 
परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर
घटना के अनुसार, जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के धनियामऊ बाजार में सोमवार अपराह्न एजीएस कंपनी की कैश वैन इंडिया-वन एटीएम में पैसे डालने पहुंची थी। इस दौरान बदमाशों ने गोली मारकर गार्ड राम अवध चौबे की हत्या कर दी थी। राम अवध चौबे की पत्नी रंजू देवी का कहना है कि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। आरोप है कि पुलिस ने घटनास्थल से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए पुलिस ने दबाव बनाकर सोमवार की मध्य रात्रि ही पोस्टमार्टम हाउस से सीधे रामघाट ले जाकर शव का अंतिम संस्कार कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों के मारे जाने से कलेजे को पहुंची ठंडक 

Guard murder case midnight Jaunpur police performed last rites at Ramghat directly from post mortem house
मुठभेड़ के बाद जिला अस्पताल में तैनात भारी पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला

रामअवध चौबे की हत्या के 14 घंटे बाद पुलिस ने मुठभेड़ में दो आरोपियों को मार दिया। एसपी अजय साहनी के मुताबिक मंगलवार की सुबह साढ़े पांच बजे सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बहरा पीली नदी के समीप हाईवे और रेलवे क्रासिंग के बीच मुठभेड़ हुई। बदमाशों की पहचान अभिषेक गौतम निवासी सरोखनपुर थाना बदलापुर और नितिन मौर्य निवासी सिरकिना थाना सिंगरामऊ के रूप में हुई है। अमर उजाला के माध्यम से जब दोनों बदमाशों के एनकाउंटर की खबर गार्ड की पत्नी रंजू देवी को मिली तो उन्होंने कहा कि बदमाशों के मारे जाने से उनके कलेजे को ठंडक जरूर पहुंची है। लेकिन, आर्थिक स्थिति कमजोर होने के नाते शव को वह घर नहीं ला सकी। यह दुख भी दर्द दे रहा है।

आठ साल पहले गार्ड की नौकरी शुरू की

बीरबलपुर निवासी रामअवध चौबे ने आठ साल पहले गार्ड के तौर पर एजीएस कंपनी में नौकरी शुरू की थी। रामअवध अपनी दो संतानों में बड़ी बेटी 19 वर्षीय अंशिका की शादी कर चुके थे। वहीं 15 वर्षीय पुत्र हरिओम दसवीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा है। उनकी हत्या की खबर आते ही घर पर कोहराम मच गया। मां विमला देवी व पत्नी रंजू देवी बेसुध हो जा रही थीं। घटना से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है। ढांढस बंधाने के लिए घर पर ग्रामीणों का तांता लगा है।

इस संदर्भ में एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार का कहना है कि पुलिस पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करेगा। आर्थिक सहयोग दिलाया जाएगा। पीड़ित परिवार पर किसी तरह का दवाब नहीं बनाया गया। गार्ड के बेटे ने ही शव को मुखाग्नि दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed