फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   GRP Varanasi recovered 58 missing or stolen mobile people smile on their faces after getting phones back

वाराणसी: जीआरपी ने गुमशुदगी या चोरी के 58 मोबाइल बरामद किए, फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान

Sun, 24 Sep 2023 06:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 24 Sep 2023 06:22 PM IST
सार

ट्रेनों में चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन के वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरे पर रविवार को मुस्कान आ गई, जब वाराणसी कैंट जीआरपी ने  27 यात्रियों को उनका मोबाइल सौंपा।  कुल 58 मोबाइल जीआरपी ने बरामद किया है। 

विज्ञापन
GRP Varanasi recovered 58 missing or stolen mobile people smile on their faces after getting phones back
कैंट जीआरपी ने 28 यात्रियों को लौटाया मोबाइल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रेनों में चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन के वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरे पर रविवार को मुस्कान आ गई, जब वाराणसी कैंट जीआरपी ने  27 यात्रियों को उनका मोबाइल सौंपा। दूर दराज के रहने वाले अन्य यात्रियों ने एक-दो दिन में आकर मोबाइल ले जाने का जीआरपी इंस्पेक्टर से आग्रह किया।

विज्ञापन


अभियान के तहत कुल 58 मोबाइल जीआरपी ने बरामद किया है। कैंट जीआरपी हेमंत सिंह ने बताया कि रेल यात्रियों का सफर के दौरान गुम और कुछ यात्रियों के मोबाइल चोरी के मुकदमे दर्ज हुए थे। सर्विलांस के जरिए यात्रियों के मोबाइल की खोजबीन चल रही थी। इस आधार पर कुल 58 मोबाइल बरामद किया गया। संबंधित मोबाइल के मालिकों को बुलाया गया।
विज्ञापन


इनमें 27 यात्री ही मौके पर पहुंचे, जिन्हें मोबाइल फोन सौंप दिया गया। अन्य यात्रियों ने बाद में आकर मोबाइल ले जाने का निवेदन किया है। किसी के तीन माह तो किसी के छह माह पुराने गुम हुए मोबाइल को लौटाया गया। बड़ागांव के पुखपुर निवासी सुनील कुमार यादव, ग्वालियर के गुलशन सिंह, बिहार भोजपुर के रोहित, जैतपुरा के मो. आसिफ, गोपालापुर, मुगलसराय के रमजान आदि ने बताया कि वह मोबाइल पाने की आस छोड़ चुके थे। जीआरपी ने खुशियां दोबारा लौटा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed