फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   GRP caught three train robbers

चलती ट्रेन से आभूषण भरा बैग चुराने वाले तीन शातिरों को जीआरपी ने दबोचा

Fri, 14 Dec 2018 01:25 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 14 Dec 2018 01:25 PM IST
विज्ञापन
GRP caught three train robbers
- फोटो : अमर उजाला
मुखबिर की सूचना पर वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन के गोलगड्डा माल गोदाम के पास से तीन शातिर चोरों को चोरी के आभूषण, नशीला पाउडर और नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष जीआरपी मऊ राघवेंद्र मिश्रा ने सिटी रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी पुलिस चौकी पर बताया कि पकड़े गए भदोही निवासी संतोष कुमार, चंदौली निवासी राकेश कुमार और सुल्तानपुर निवासी राजेंद्र के खिलाफ चलती ट्रेन से चोरी और जहरखुरानी के मामले में 40 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


29 नवंबर को औड़िहार रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से मुजफ्फरपुर निवासी रोशन लाल झा का आभूषण से भरा बैग चोरी हो गया था। बैग में हीरे की अंगूठी, मंगलसूत्र, झुमका, मांग टीका, लौंग, कमरबंद, पायल, चांदी का सिक्के समेत अन्य सामान थे। इस मामले में रोशन लाल झा ने जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


केस दर्ज कर जीआरपी मामले की जांच कर रही थी। मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि अभियुक्तगोलगड्डा स्थित माल गोदाम के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर मौके से तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से चोरी गए चेन, मंगलसूत्र, लौंग, पायल समेत सोने चांदी के आभूषण, 150 ग्राम नशीला पाउडर और आठ हजार नकद बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद जीआरपी ने तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में दर्ज हैं 49 मुकदमे

पकड़े गए संतोष कुमार पांडेय, राकेश उर्फ राका और राजेंद्र के खिलाफ चोरी, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस, गुंडा एक्ट समेत अन्य मामलों में जौनपुर, अंबेडकर नगर, फैजाबाद, वाराणसी, मऊ, भदोही, चंदौली समेत आसपास के जिलों में 49 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वह चलती ट्रेन में यात्रियों को अपना शिकार बनाते हैं। यात्रियों से मेलजोल करने के बाद उन्हें नशीला पदार्थ देकर लूट करने के बाद फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed