फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   GRP And RPF arrested Accused with 90 mobile phones stolen from Mahakumbh Mela 2025

UP: चोरी का 90 मोबाइल बंगाल में बेचने के फिराक में था बदमाश, जीआरपी और आरपीएफ ने फेरा पानी; ऐसे किया गिरफ्तार

Fri, 07 Mar 2025 03:00 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 07 Mar 2025 03:00 PM IST
सार

Varanasi Latest News: जीआरपी व आरपीएफ की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। महाकुंभ में चोरी किए गए 90 मोबाइल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
GRP And RPF arrested Accused with 90 mobile phones stolen from Mahakumbh Mela 2025
महाकुंभ मेले में चोरी किए 90 मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों और महाकुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं के चोरी हुए 90 मोबाइल को कैंट जीआरपी और आरपीएफ ने बरामद किया है। इसमें आईफोन समेत विभिन्न ब्रांड के मोबाइल फोन हैं। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


ये है मामला
आरोपी की पहचान पटना के आलमगंज महराजगंज के मीना बाजार निवासी रवि कुमार के रूप में हुई। यह प्रयागराज से सड़क मार्ग से कैंट स्टेशन पहुंचा और पिट्ठू बैग में रखे मोबाइल को लेकर ट्रेन से बिहार जाने के फिराक में था। मोबाइल की अनुमानित कीमत 60 लाख रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन

कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत कुमार सिंह और आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप कुमार यादव ने बताया कि होली के मद्देनजर चेकिंग के दौरान रवि कुमार को प्लेटफार्म संख्या 7 से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के 90 मोबाइल बरामद हुए। इसमें अधिकतर मोबाइल महाकुंभ मेला से चोरी किए गए हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

दो हजार में खरीदा था एक मोबाइल
जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम की पूछताछ में आरोपी रवि ने बताया कि वह महाकुंभ में चोरी की मोबाइल खरीदा है। कुछ चोरी भी किए हैं। एक मोबाइल दो हजार रुपये में खरीदा था। यह सभी मोबाइल को पश्चिम बंगाल में बेचने के लिए निकला था। आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप कुमार यादव, दरोगा राज बहादुर यादव, अश्विनी आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed