फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Growing heat, patients not getting beds in hospital, treatment happening on land

भीषण गर्मी में बढ़े मरीज, अस्पताल में नहीं मिल रहा बेड, जमीन पर हो रहा इलाज

Thu, 18 May 2017 06:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 18 May 2017 06:40 PM IST
विज्ञापन
Growing heat, patients not getting beds in hospital, treatment happening on land
अस्पताल में जमीन पर बैठे मरीज और तीमारदार - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर में प्रचंड गर्मी एवं उमस के चलते लोगों की सेहत बिगड़ने लगी है। बीमार लोग बड़ी तादात में अस्पताल पहुंच रहे हैं। स्थिति यह हो गई कि इस समय डायरिया व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने के चलते जिला चिकित्सालय में उनको भर्ती करने के लिए बेड नहीं बचे हैं।

विज्ञापन


इससे मरीजों को जमीन पर लिटा कर इलाज किया जा रहा है। जिला चिकित्सालय की स्थिति आम दिनों में जब यह है तो आपात स्थिति में क्या होगी। चिकित्सालय में मरीजों को किसी तरह भर्ती तो कर लिया जा रहा है लेकिन इलाज के नाम पर खानापूर्ति ही हो रही है।
विज्ञापन


यहां तक एक एक बेड पर दो दो तीन तीन मरीजों को भर्ती कर ड्रिप चढ़ाया जा रहा है। डायरिया एवं बुखार एवं हीट स्ट्रोक के चलते भारी संख्या में मरीज चिकित्सालय पहुंच रहे हैं। गर्मी का सितम बढ़ने के चलते पिछले एक सप्ताह के अंदर करीब तीन सौ मरीज जिला चिकित्सालय भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल यह है कि अस्पताल में मरीजों को समुचित इलाज कराने की व्यवस्था भी नहीं हो पा रही है। ओपीडी में भी काफी भीड़ लग रही है। जिला चिकित्सालय में मरीजों के बढ़ने का एक और कारण ग्रामीण इलाके में सीएचसी एवं पीएचसी पर चिकित्सकों के आए दिन गायब रहने तथा उपचार में बरती जा रही लापरवाही भी बताया जा रहा है।


स्थिति यहीं रही तो वह दिन दूर नहीं जब अस्पताल में जमीन पर भी मरीजों को भर्ती करने की जगह नहीं बचेगी। गुरुवार को 24 घंटे के अंदर करीब 60 डायरिया व बुखार के मरीज भर्ती हुए। इससे अस्पताल की व्यवस्था चरमराने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed