मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनाः एक दूज के हुए 223 जोड़े, घर गृहस्थी के सामान संग विदाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशुनपुरा के खंदवा स्थित महात्मा गांधी इंटर कालेज के प्रांगण में सोमवार को आयोजित समारोह में 122 जोड़े अग्नि को साक्षी मानकर एक दूजे के हो गए। इसमें दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़ा गया। सभी का कन्यादान विधायक धनंजय कन्नौजिया ने किया। सामूहिक विवाह के साक्षी क्षेत्र के हजारों लोग बने।
सामूहिक विवाह समरोह में मुस्लिम कन्याओं रानी पुत्री रफी व शायना पुत्री कलामुद्दीन का निकाह इमाम नियाज अहमद ने पढ़वाया। वहीं काशी से पधारे वैदिक विद्वानों अभय पांडेय व अमित पांडेय ने 120 हिन्दू कन्याओं का विवाह पारम्परिक रीति रिवाज से संपन्न कराया। विद्वानों ने विवाह के क्रम में डीएम भवानी सिंह खंगारौत की उपस्थिति में द्वारपूजा का कार्यक्रम संपन्न कराया।
इसके अलावा डाल पूजा, पाणिग्रहण, सिंदूर दान आदि हुआ। समारोह स्थल पर खचाखच भरे पंडाल में विधायक धनंजय कन्नौजिया ने सभी कन्याओं का कन्यादान किया। वस्त्र, बर्तन, मिष्ठान, फल, संग घरेलू उपयोग के सामान प्रदान किए। समारोह में मौजूद राज्यसभा सदस्य सकलदीप राजभर एवं सांसद रविंद्र कुशवाहा ने सभी वर, वधुओं को आशीर्वाद दिया।
सकलदीप राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच है कि बेटियां उनकी जिम्मेदारी हैं। इसको ध्यान में रखकर सामूहिक विवाह योजना लागू की गई है, जो आज धरातल पर उतरी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समाज से दहेज जैसी कुप्रथा को दूर करने में काफी सहायक स़िद्ध होगी। सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक साथ 122 जोड़ो की शादी कराकर विधायक ने नेक कार्य किया है।
धूमधाम से कराई गईं शादियां
पंडित आचार्य बुचुल मिश्र की अगुवाई में निर्मल पांडेय, आशु मिश्र, सोनू चौबे, धीरज पांडेय सहित कई ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोचार के बीच 101 जोड़ों की शादी कराई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में प्रत्येक जोड़े को उनके खाते में बीस हजार रुपये और बर्तन सेट संग गृहस्थी के सामान दिए गए।
वहीं श्रम विभाग की तरफ से प्रत्येक जोड़े के खाते में पैसठ हजार व सात हजार आवभगत में ख़र्च की गई। इसके अलावा जन सहयोग से इकट्ठा सामान पंखा, साड़ी, गैस चूल्हा, गद्दा,रजाई, कम्बल,पायल सहित अन्य घरेलू सामान भी प्रत्येक जोड़े को दिए गए। बैरिया नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी के तरफ से प्रत्येक जोड़े को एक एक बड़ा बक्सा दिया गया।
इस मौके पर सांसद भरत सिंह, विधायक सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित करते हुए बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि मेरा सपना था कि गरीब बेटियों की शादी कराएं जो बैरिया की जनता ने पूरा कर दी। उन्होंने इस तरह की योजना लागू करने के लिए मुख्यमंत्री को भी धन्यवाद दिया।