{"_id":"6160682b8ebc3e624856801b","slug":"group-commander-inspects-ncc-camp-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: एनसीसी कैंप का ग्रुप कमांडर ने किया निरीक्षण, एकता और अनुशासन के मूल मंत्र को अपनाना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: एनसीसी कैंप का ग्रुप कमांडर ने किया निरीक्षण, एकता और अनुशासन के मूल मंत्र को अपनाना जरूरी
Fri, 08 Oct 2021 09:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 08 Oct 2021 09:17 PM IST
सार
वाराणसी में शुक्रवार को बीएचयू परिसर में 28 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी की ओर से चल रहे कैंप का ग्रुप कंमांडर ब्रिगेडियर नरेंद्र सिंह ने निरिक्षण किया। यहां वाराणसी, चंदौली के 300 कैडेट प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रुप कंमांडर ने कैंप का किया निरिक्षण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू में 28 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी की ओर से चल रहे कैंप का ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर नरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को निरीक्षण कर कैडेटों को दी जाने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान ग्रुप कमांडर ने कैडेटों को एकता और अनुशासन के मूल मंत्र को अपनाते हुए जीवन में आगे बढ़ते रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
शुक्रवार को कैंप में पहुंचने के बाद कैडेटों ने ग्रुप कमांडर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद ब्रिगेडियर नरेंद्र सिंह ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि शिविर में मिलने वाला प्रशिक्षण व्यवहारिक जीवन में भी उपयोगी होता है। ऐसे में पूरी तन्मयता के साथ प्रशिक्षण लेते रहना चाहिए।
विज्ञापन
कैंप कमांडेंट कर्नल संजय सूद ने बताया कि 4 अक्तूबर से 10 अक्तूबर तक चलने वाले इस कैंप में वाराणसी और चंदौली के 300 कैडेट्स को हथियारों के खोलने, जोड़ने, फायरिंग सहित विभिन्न सैन्य प्रशिक्षण देने के साथ ही प्रमाण पत्र परीक्षा के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन