फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ground businessman shot dead in varanasi

वाराणसीः मंदिर से घर जा रहे जमीन कारोबारी की गोली मार कर हत्या

Tue, 06 Apr 2021 12:54 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 06 Apr 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Ground businessman shot dead in varanasi
एनडी तिवारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के कुरहुआ में सोमवार की रात जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े एनडी तिवारी (50) पर अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी गई। वारदात से रोहनिया थाने की पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया यही समझ में आया है कि वारदात की वजह जमीन विवाद है। इसके साथ ही क्षेत्र के संदिग्ध गतिविधियों वाले तीन लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


रोहनिया थाना अंतर्गत अखरी निवासी एनडी तिवारी प्रत्येक सोमवार को शूलटंकेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन करने जाते थे। सोमवार की रात भी वह मंदिर से दर्शन-पूजन कर वापस घर जा रहे थे। कुरहुआ स्थित एक स्कूल के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोका और बातचीत की। बातचीत के दौरान ही बेहद करीब से एनडी तिवारी पर अंधाधुंध फायरिंग की गई।
विज्ञापन


बदमाशों के असलहे से निकली पांच गोली एनडी तिवारी की गर्दन और सीने के समीप लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग मौके पर भाग कर आए तो बाइक सवार हमलावर भाग निकले। स्थानीय लोगों की सूचना पर आई पुलिस आननफानन एनडी तिवारी को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गई जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात की सूचना पाकर आईजी रेंज एसके भगत और एसपी ग्रामीण बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। एसपी ग्रामीण अमित वर्मा ने बताया कि अब तक यही जानकारी मिली है कि एनडी तिवारी जमीन की खरीद-बिक्त्रस्ी का काम करते थे। इसके साथ ही वह ब्याज पर लोगों को पैसा भी बांटते थे।

आशंका यही है कि जमीन विवाद की रंजिश में ही एनडी तिवारी की हत्या की गई है। आरोपियों का पता लगाकर उनकी धरपकड़ के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। उधर, एनडी तिवारी की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। एनडी तिवारी की पत्नी सुमन तिवारी की हालत बेसुधों जैसी थी। परिजनों ने बताया कि एनडी तिवारी का एक बेटा और दो बेटियां हैं।

रोजाना जाते थे मंदिर

एनडी तिवारी को करीब से जानने वालों ने बताया कि इधर वह कुछ परेशान से दिखते थे। प्रत्येक सोमवार की बजाय वह अब रोजाना शूलटंकेश्वर मंदिर जाते थे। एनडी तिवारी की जिन्होंने भी हत्या की है वह उनकी आवाजाही की रेकी के बाद की है।


उधर, एनडी तिवारी की हत्या के बाद अखरी सहित आसपास के गांवों के लोगों की खासी भीड़ बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में जुट गई थी। एनडी तिवारी के भाई डीपी तिवारी ने बताया कि उनके बड़े भाई पूर्व में एक समाचार पत्र के लिए रोहनिया क्षेत्र की सूचनाओं के संकलन का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed