फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Groom reached with barat but return without bride in varanasi

वाराणसी: बरात लेकर पहुंचा दूल्हा, लेकिन नहीं हो सकी शादी, बैंरग लौटना पड़ा

Tue, 29 Jun 2021 12:28 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 29 Jun 2021 12:28 AM IST
सार

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक इलाके में रविवार शाम जौनपुर से बरात लेकर दूल्हा पहुंचा था। युवती शनिवार को प्रेमी के साथ कहीं चली गई थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया था।

विज्ञापन
Groom reached with barat but return without bride in varanasi
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक इलाके में रविवार शाम जौनपुर से बरात लेकर दूल्हा पहुंचा लेकिन बगैर शादी के ही लौटना पड़ा। पता चला कि युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई थी और पकड़ी गई, जिसे पुलिस ने मेडिकल जांच कराने के लिए अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


शादी नहीं होने से निराश दूल्हा बरातियों संग थाने पहुंचा और काफी पंचायत के बाद बगैर शादी के बरात लौट गई। इस घटना की क्षेत्र में खूब चर्चाएं रहीं।

थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि युवती की रविवार को शादी थी और वह शनिवार रात में लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक पर अगवा करने का मुकदमा दर्ज कराया तो युवती को मंडुवाडीह स्टेशन के पास बरामद कर लिया गया था।

विज्ञापन

इसमें आरोपी सुरेश करवल निवासी परानापुर को गिरफ्तार किया गया। इसी बीच रविवार शाम को बारात भी आ गई, हालांकि युवती को मेडिकल जांच के लिए रखा गया था। इसी वजह से शादी नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed